एक्सप्लोरर

Donald Trump News: क्या ट्रंप पर हमले की पुलिस को पहले ही मिली थी खबर, फिर भी नहीं लिया एक्शन? चश्मदीद का बड़ा दावा

Donald Trump Attack: डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के चश्मदीद ने कई खुलासे किए है, जिसमें बताया गया कि हमले से पहले पुलिस और सीक्रेट सर्विस को उसने संदिग्ध गतिविधि की चेतावनी दी थी.

Donald Trump Shooting: अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले के बाद कई खुलासे हो रहे हैं. हमलावर की पहचान एफबीआई ने थॉमस मैथ्यू क्रूक्स के तौर पर की है, जो बटलर काउंटी क्षेत्र का रहने वाला था. उसकी उम्र 20 साल थी. पूर्व राष्ट्रपति पर हमला करते ही उनके सीक्रेट एजेंट ने हमलावर को तत्काल मार गिराया. गोलीबारी में ट्रंप घायल हुए हैं, उनके अलावा रैली में शामिल दो अन्य लोग भी जख्मी हुए. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है.

वहीं, गोलीबारी के दौरान वहां मौजूद के एक चश्मदीद ने कई चौंकाने वाला खुलासे किए हैं. उसने बताया कि हमले से पहले उसने पुलिस और सीक्रेट सर्विस को छत पर हो रही संदिग्ध के गतिविधि को लेकर चेतावनी दी थी. उसने पुलिस को वहां राइफल होने के बारे में भी बताया था.

ट्रंप पर हमले के चश्मदीद ने क्या बताया?

चश्मदीद शख्स ने BBC को दिए एक इंटरव्यू में बताया, "मैंने देखा कि हमारे सामने वाली बिल्डिंग की छत पर एक संदिग्ध नीचे लेटकर निशाना लगा रहा था, जो हमसे लगभग 50 फीट की दूरी पर था. हम वहां छत पर लेटकर निशाना लगा रहे संदिग्ध की ओर इशारा कर रहे थे." उसने आगे बताया, "उसके पास एक राइफल थी, जिसे हम साफ तौर पर देख सकते थे. पुलिस नीचे जमीन पर इधर-उधर गश्त लगा रही थी और हम लगातार उनसे कह रहे थे कि छत पर एक आदमी राइफल के साथ है. हालांकि, पुलिस ने हमारी बातों को नजरअंदाज कर दिया."

सीक्रेट सर्विस ने हमें देखकर किया नजरअंदाज: चश्मदीद

चश्मदीद ने आगे बताया, "जब हम संदिग्ध की ओर इशारा कर रहे थे, तो सीक्रेट सर्विस हमारी तरफ देख रही थी और आगे जो मुझे याद है कि वहां गोलियां चलने लगी." इंटरव्यू के दौरान जब उससे पूछा गया कि, क्या आपको यकीन है कि छत पर मौजूद संदिग्ध ने ही ट्रंप पर गोली चलाई है? इस पर उसने कहा, "एक सौ प्रतिशत, क्योंकि वह व्यक्ति कम से कम 4 मिनट से छत पर था और इस दौरान वह लगातार ट्रंप की ओर निशाना साध रहा था."

120 मीटर की दूरी से चली गोली

बता दें कि इस जानलेवा हमले के दौरान 78 वर्षीय रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में गोली लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए. हमलावर ने रैली में मौजूद एक ट्रंप समर्थक को भी मार डाला है. इसके साथ ही 2 अन्य समर्थक गंभीर रूप से घायल हो गए. ट्रंप जिस मंच से भाषण दे रहे थे, वहां से करीब 120 मीटर की दूरी पर एक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के छत से हमला हुआ था. चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप पर हुए इस हमले की सभी नेताओं ने निंदा भी की है.

यह भी पढ़ें: Attack on Trump: 20 साल का शूटर, बिल्डिंग से बरसाईं गोलियां... ट्रंप पर फायरिंग मामले में FBI को मिले कई अहम सबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश

वीडियोज

Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी
Owaisi ने Maharashtra में कैसे कर दिया बड़ा 'खेला'?
Maharashtra में फिर 'ढाई-ढाई' साल वाला मेयर फार्मूला होगा लागू?
Sandeep Chaudhary: 89 सीटों के चक्रव्यूह में कैसे निकलेंगे Eknath Shinde? | Mumbai New Mayor | BMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है, वीडियो वायरल
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
Embed widget