एक्सप्लोरर

ब्रिटेन में कसा दाऊद पर शिकंजा, करीब चार हजार करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त

भारत का ये गुनहगार अब लंदन में अपना धंधा नहीं चला पाएगा. इससे पहले मोदी सरकार के कहने पर यूएई ने भी दाऊद की 15 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त की थी.

नई दिल्ली:  भारत के मोस्ट वांटेंड आतंकी दाऊद इब्राहिम की ब्रिटेन में करोड़ों की संपत्ति जब्त हो गई है. दाऊद की करीब चार हजार करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है. दाऊद फिलहाल पाकिस्तान में रह रहा है. ब्रिटेन की सरकार ने आर्थिक पाबंदियों की अपनी लिस्ट में दाऊद इब्राहिम की करोड़ों की संपत्तियों को शामिल किया था.

भारत का ये गुनहगार अब लंदन में अपना धंधा नहीं चला पाएगा. इससे पहले मोदी सरकार के कहने पर यूएई ने भी दाऊद की 15 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त की थी.

पिछले महीने यानी अगस्त में ब्रिटेन सरकार के ट्रेजररी विभाग ने एक लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट में दाऊद के तीन ठिकाने और 21 उपनामों का जिक्र है. यानी दाऊद ने 21 नाम बदलकर संप्तियां खरीदी थीं. लिस्ट के मुताबिक दाऊद के पाकिस्तान में तीन पते हैं. इस लिस्ट का मतलब ये है कि लंदन में दाऊद ने जो करोड़ों के होटल, मॉल और घर खरीदे थे. वो अब उसके हाथ से निकल जाएंगे.

लंदन में दाऊद की संपत्तियां-

  • लंदन के हर्बर्ट रोड पर दाऊद ने 35 करोड़ की संपत्ति खरीदी थी.
  • स्पिटल स्ट्रीट पर दाऊद का 45 कमरों वाला आलीशान होटल है.
  • रोहैम्पटन में दाऊद इब्राहिम की कॉमर्शियल बिल्डिंग है.
  • लंदन के ही जॉन्सवुड रोड पर दाऊद का एक बड़ा मकान है.
  • इसके अलावा शेफडर्स बुश, रोमफोर्ड क्रोयदो में होटल और संपत्तियां हैं.

गौरतलब है कि इससे पहले यूएई में दाऊद इब्राहिम की 15 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त हुई थी. यूएई की सरकार का ये कदम मोदी सरकार के दौरे के बाद आया था. पीएम मोदी ने इस दौरे में दाऊद पर कार्रवाई के बड़े संकेत दे दिए थे.

कंगाल हो जाएगा दाऊद ?

मुंबई के 1993 बम धमाकों का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में छिपा बैठा है लेकिन उसने दुनिया भर के आठ देशों में अपनी दौलत का जाल बिछाया हुआ है. लेकिन मोदी सरकार के चक्रव्यूह की वजह से अब दाऊद की दौलत का दहन हो रहा है और वो दिन दूर नहीं जब दाऊद कंगाल हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विरोध करो, कमियां उजागर करो और चुनाव से सत्ता बदलो... सत्ता परिवर्तन पर पी चिदंबरम का भाजपा को जवाब
विरोध करो, कमियां उजागर करो और चुनाव से सत्ता बदलो... सत्ता परिवर्तन पर पी चिदंबरम का भाजपा को जवाब
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget