एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के समर्थन में आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेगा IMA

बंगाल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का आज 7वां दिन है. डॉक्टरों की की हड़ताल का खामियाजा रोगियों को भुगतना पड़ रहा है क्योंकि रविवार को छठे दिन भी सरकारी अस्पतालों और कॉलेजों में सेवाएं बाधित रहीं.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में हाल में डॉक्टरों पर हमले के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) आज देश भर में गैर जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं को रद्द करने के साथ वह अपनी हड़ताल की दिशा में आगे बढ़ेगा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने एक दिन पहले राज्यों से डॉक्टरों एवं मेडिकल पेशेवरों की किसी भी प्रकार की हिंसा से सुरक्षा के लिये विशेष कानून लागू करने पर विचार करने को कहा था जिसके बाद आईएमए की यह घोषणा सामने आयी है. बंगाल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का आज 7वां दिन है.

डॉक्टरों ने की कड़े कानून बनाने की मांग

शीर्ष मेडिकल संस्था ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर और अस्पतालों में इस तरह की हिंसा से निपटने के लिये व्यापक केंद्रीय कानून की मांग की. आईएमए के बयान के अनुसार हिंसा के दोषियों के लिये कड़े दंड के प्रावधान को केंद्रीय कानून में शामिल किया जाना चाहिए और आईपीसी और सीआरपीसी में उपयुक्त संशोधन होना चाहिए.

‘बजट सत्र' आज से: तीन तलाक पर रोक सहित 10 अध्यादेशों को कानून में बदलने की तैयारी में मोदी सरकार

बयान के मुताबिक, आउटडोर पेशंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) सेवा सहित गैर जरूरी सेवाएं आज सुबह छह बजे से मंगलवार सुबह छह बजे तक 24 घंटे के लिये बंद रहेंगी. इसके अनुसार इस दौरान आपात और आकस्मिक सेवाएं जारी रहेंगी. इसने 17 जून को गैर जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं को रद्द करने के साथ देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. आईएमए और दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए) के प्रतिनिधियों ने शनिवार को वर्धन से बात की थी.

सीएम जगह तय करें लेकिन बैठक खुले में होनी चाहिए- प्रदर्शनकारी डॉक्टर

वहीं प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों ने रविवार को अपने रुख में नरमी लाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनके साथ बैठक की जगह तय करने के लिये स्वतंत्र हैं लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बैठक खुले में होनी चाहिए. बनर्जी ने रविवार को प्रदर्शनकारियों को बंद कमरे में बैठक के लिये आमंत्रित किया थालेकिन उन्होंने उनकी इस पेशकश को ठुकरा दिया था.

गौरतलब है कि एनआरएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पिछले सोमवार की रात एक रोगी की मौत के बाद उसके परिजनों की तरफ से दो डॉक्टरों के साथ मारपीट किए जाने के बाद डॉक्टरों की ये हड़ताल शुरू हुई थी.

यह भी पढ़ें-

INDvsPAK: वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को सातवीं बार हराया, 89 रन से जीता मैच, रोहित 'मैन ऑफ द मैच'

ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने बेरोजागारी और किसानों की समस्या पर चर्चा की मांग की

'एक देश, एक चुनाव' के मुद्दे पर पीएम मोदी ने 19 जून को बुलाई सभी पार्टियों के अध्यक्षों की बैठक

महाराष्ट्र में मानसून सत्र से एक दिन पहले कैबिनेट विस्तार, 13 नए मंत्रियों ने ली शपथ
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेप केस में तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे HC ने बरी करने का फैसला पलटा
रेप केस में तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे HC ने बरी करने का फैसला पलटा
22 साल बाद SC ने किया बरी, कहा, 'बिना सबूत जेल भेजना न्याय की बड़ी नाकामी'
22 साल बाद SC ने किया बरी, कहा, 'बिना सबूत जेल भेजना न्याय की बड़ी नाकामी'
'संसद में नहीं आते, डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे', पवन खेड़ा ने किया सरकार पर वार
'संसद में नहीं आते, डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे', पवन खेड़ा ने किया सरकार पर वार
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Monsoon Session 2026: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget