एक्सप्लोरर

पीएम मोदी को लेकर 'रावण' वाले बयान पर बीजेपी ने घेरा तो कांग्रेस बोली- फ्रिंज कहना दिखाता है कि...

BJP & Congress Conflict: गुजरात में एक रैली को संबोधित करने के समय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि क्या उनके रावण की तरह 100 सिर हैं.

Gujarat Elections 2022: कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि बीजेपी नेता अमित मालवीय (Amit Malviya) ने उसके (कांग्रेस के) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को ‘फ्रिंज’ (Fringe, तुच्छ) कहकर दलित विरोधी विषवमन किया है. जो भाजपा की मानसिकता को दिखाता है.

दरअसल, बीजेपी के आईटी प्रकोष्ठ  (IT cell) के प्रमुख मालवीय ने खरगे के तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना कथित तौर पर रावण से किए जाने को लेकर उन पर निशाना साधा था. इसके बाद कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा और सोशल मीडिया प्रमुख (social media) सुप्रिया श्रीनेत ने मालवीय पर पलटवार किया.

सुप्रिया ने कहा बीजेपी बंद करे दलित विरोधी विष वमन 

खेड़ा ने मालवीय के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, ‘‘वे (बीजेपी) इस तथ्य को पचा क्यों नहीं पा रहे हैं कि एक दलित कांग्रेस का निर्वाचित अध्यक्ष बन गया? उन्हें ‘फ्रिंज’ कहना यह दिखाता है कि आप और आपकी पार्टी दलितों के बारे में क्या सोचती है?

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘‘आपके पास यह दुस्साहस है कि एक वंचित पृष्ठभूमि से आने वाले और पिछले 55 वर्षों से चुनाव जीत रहे व्यक्ति को ‘फ्रिंज’ कहा जाए. हमें कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर खरगे जी पर गर्व है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब समय है कि आप लोग दलित विरोधी विषवमन बंद करिए. आपकी और फर्जी खबरें फैलाने वाली आपकी ब्रिगेड ‘फ्रिंज’ है.’’

खरगे ने पीएम मोदी को कहा रावण

इससे पहले, मालवीय ने खरगे के एक भाषण से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘गुजरात चुनाव में मुकाबला करने में असमर्थ रहने के बाद अब ‘फ्रिंज’ तक पहुंच चुके, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शब्दों पर अपना नियंत्रण खो बैठे और प्रधानमंत्री को ‘रावण’ कह दिया.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि ‘मौत का सौदागर’ से लेकर ‘रावण’ तक, कांग्रेस गुजरात और उसके बेटे का अपमान करना जारी रखे हुए है.

खरगे ने क्यों कहा पीएम मोदी को रावण 

गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है. दरअसर गुजरात में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को वोट मांगने पर उनके चेहरे पर तंज कसा. तंज कसते हुए खरगे ने कहा, ''मोदी जी प्रधानमंत्री हैं. वह काम छोड़कर नगर निगम के चुनाव, MLA के चुनाव, MP के चुनाव में प्रचार करते रहते हैं. हर वक्त अपनी ही बात करते हैं. आप किसी को मत देखो, मोदी को देखकर वोट दो. आपकी सूरत कितनी बार देखें? आपके कितने रूप हैं? क्या रावण की तरह 100 मुख हैं?''

बीजेपी ने कियी पलटवार 

खरगे के बयान पर बीजेपी हमलावार हो गई. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने पलटवार करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी पर पीएम मोदी का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा का कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गुजरात चुनाव की गर्मी नहीं झेल पा रहे हैं. इसी वजह से उन्होंने अपने शब्दों पर नियंत्रण खो दिया और मोदी को रावण कहा. संबित पात्रा ने भी इस बयान को लेकर पलटवार किया और कहा गांधी परिवार को पीएम मोदी से नफरत है. पीएम मोदी को क्रूर, बंदर और राक्षस तक कहा गया है. 

ये भी पढ़ें: 'क्या आपके पास रावण जैसे 100 सिर हैं... हम आपको हर चुनाव में देखते हैं', खरगे ने PM मोदी पर कसा तंज, BJP ने बताया अपमानजनक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे सिंधिया और स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
नितिन नवीन की नई टीम का थोड़ी देर में ऐलान, विनोद तावड़े समेत ये नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम का थोड़ी देर में ऐलान, विनोद तावड़े समेत ये नाम तय

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget