एक्सप्लोरर

पीक-ऑवर्स में भीड़ से बचने के लिए DMRC ने शुरू किया ऑनलाइन सर्वे, यात्रियों के ट्रैवल पैटर्न को समझने में मिलेगी मदद

कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो का संचालन तमाम नियमों के साथ एक बार फिर शुरू कर दिया गया है. DMRC ने ऑनलाइन सर्वे कराने का फैसला किया है. इस सर्वे का मकसद यात्रियों के ट्रैवेल पैटर्न को समझना होगा.

नई दिल्ली: कोरोना के समय में मेट्रो का संचालन तमाम नियमों को ध्यान में रखते हुए शुरू कर दिया गया है. सोशल डिस्टेंसिंग के लिहाज़ से सीटिंग कैपेसिटी को भी सीमित रखा गया है. लेकिन पीक-ऑवर्स में मेट्रो में कई जगहों पर भीड़ देखने को मिल रही है.

जिसके चलते दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (DMRC) ने एक ऑनलाइन सर्वे कराने का फैसला किया है. इस सर्वे का मकसद यात्रियों के ट्रैवेल पैटर्न को समझना होगा. ताकि सुबह और शाम के समय जब भीड़ ज़्यादा होती है जिसे पीक-ऑवर्स कहते हैं, उस वक्त अतिरिक्त भीड़ होने से बचा जा सके.

DMRC के सोशल मीडिया पेज पर इस सर्वे के लिंक को आज से ही एक्टिव कर दिया गया है और 27 अक्टूबर, 2020 तक ये लिंक उपलब्ध रहेंगे. DMRC के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज के लिंक्स ये हैं-

https://facebook.com/officialdmrc https://www.instagram.com/officialdmrc/ https://twitter.com/OfficialDMRC DMRC की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस सर्वे के ज़रिए मेट्रो यात्रियों से ऑफ पीक-ऑवर्स में यात्रा करने की उनकी सम्भावना के बारे में जानकारी इकठ्ठा की जाएगी. ये जानने की कोशिश होगी कि सुबह और शाम के पीक-ऑवर्स के अलावा यात्री बाकी समय में क्या अपनी यात्रा को प्लान कर सकते हैं ताकि अतिरिक्त भीड़ से बचा जा सके.

सर्वे के सवालों को भी इसी तरह से डिज़ायन किया गया है जैसे- यात्रा का समय, किस लाइन का उपयोग करते हैं, नॉन-पीक-ऑवर्स में यात्रा करने की सम्भावना, क्या यात्री के पास वर्क फ्रॉम होम का विकल्प है आदि. DMRC का मानना है कि इस सर्वे से यात्रियों की ज़रूरतों को समझने में भी मदद मिलेगी ताकि उन्हें बेहतर सुविधाएं दी जा सकें.

गौरतलब है कि अनलॉक 4 के दौरान 12 सितम्बर से सभी लाइन पर मेट्रो संचालन को पूरी तरह से शुरू कर दिया गया था लेकिन सीटिंग कैपेसिटी को सीमित कर दिया गया था. हालांकि मेट्रो के कुछ सेक्शन में पीक-ऑवर्स के दौरान सौ प्रतिशत ऑक्यूपेंसी देखने को मिलती है. इससे बचने के लिये DMRC ने यात्रियों से 'ब्रेक द पीक' के तहत अपने यात्रा को इस तरह से प्लान करने की अपील की है जिससे पीक-ऑवर्स के दौरान होने वाली भीड़ से बचा जा सके.

यह भी पढ़ें.

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को 14 महीने बाद रिहा किया गया

कोरोना वायरसः बिहार में 1.98 लाख पहुंची संक्रमितों की संख्या, अब तक 961 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget