एक्सप्लोरर

DMRC E-Feeder Bus: दिल्ली मेट्रो आज से शुरू कर रहा है अपनी इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल, मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

DMRC E-Feeder Bus: इन फीडर बसों में कंडेक्टर मौजूद नहीं होगा. साथ ही इनमें सीसीटीवी, पैनिक बटन समेत कई आधुनिक सुविधाएं भी होंगी. फिलहाल दो रूट पर ट्रायल के तौर पर इन बसों को चलाया जा रहा है. 

DMRC E-Feeder Bus: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) आज से फीडर इलेक्ट्रिक बसों को ट्रायल बेसिस पर चलाने की शुरुआत कर रहा है. दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध करने के लिए इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है. इन फीडर बसों में कंडेक्टर मौजूद नहीं होगा. साथ ही इनमें सीसीटीवी, पैनिक बटन समेत कई आधुनिक सुविधाएं भी मौजूद होंगी. फिलहाल राजधानी के दो रूट पर ट्रायल के तौर पर इन बसों को चलाया जा रहा है. 

डीएमआरसी ने इस बारे में एक बयान जारी करते हुए कहा, "दिल्ली मेट्रो राजधानी में आज से पहली बार इलेक्ट्रिक फीडर बसों को चलाने की शुरुआत करने जा रही है. ट्रायल रन के तहत 25 लो फ़्लोर ई-बस दो अलग अलग रूट से चलाई जाएंगी." साथ ही डीएमआरसी ने कहा है कि वो अक्टूबर के अंत तक अलग अलग फेज में ऐसी 100 फीडर इलेक्ट्रिक बस ले आएगा. जिस से मेट्रो यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जा सके. 

आज से इन रूट पर चलेंगी
 
डीएमआरसी के अनुसार, आज से ये फीडर बस सेवा दो रूट पर चलेगी. इसमें से एक रूट खजूरी चौक से होते हुआ शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन से गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन तक का है. 10.3 किलोमीटर के इस रूट को MC-721 के नाम से मार्क किया गया है. इसके अलावा दूसरा रूट शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन से मदर डेरी तक का है. 7.7 किलोमीटर लंबे इस रूट को ML-05 के नाम से मार्क किया गया है. 
 
 होंगी पूरी तरह से कैशलेस 
 
इन फीडर इलेक्ट्रिक बसों में कंडक्टर मौजूद नहीं होगा और टिकट खरीदने की कैशलेस व्यवस्था होगी. यात्री इनमें मेट्रो स्मार्ट कार्ड के जरिए ये टिकट खरीद सकेंगे. टिकट के दामों की बात करें तो 0 से 4 किलोमीटर के लिए यात्रियों को 10 रुपये, 4 से 8 किलोमीटर के लिए 15 रूपये,  8 से 12 किलोमीटर के लिए 20 रुपये और 12 किलोमीटर से ज्यादा के लिए 25 रुपये का भुगतान करना होगा.  
 
बसों को चार्ज करने के लिए बनाए गए हैं 2.5 मेगावाट के चार्जिंग स्टेशन
 
ये बसें पूरी तरह एयर कंडीशंड हैं. साथ ही इनमें जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे और इमरजेंसी की स्थिति में पैनिक बटन भी मौजूद हैं. इसके साथ ही इनमें ऑडियो विजुअल पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम भी लगा है. जिस से मेट्रो की ही तरह इन बसों में भी आने वाले स्टेशन को लेकर यात्रियों को जानकारी मिल जाएगी. इन इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए 2.5 मेगावाट के चार्जिंग स्टेशन भी बनाए गए हैं. साथ ही बसों की सफाई और धुलाई के लिए ऑटोमैटिक वाश प्लांट भी बनाए गए हैं.   
 
यह भी पढ़ें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget