एक्सप्लोरर

पहले पार्टी से निकाले गए, अब हुए गिरफ्तार, DMK प्रवक्ता को भारी पड़ गया खुशबू सुंदर पर कमेंट करना

NCW Member Khushbu Sundar: खुशबू सुंदर ने सीएम स्टालिन को कहा कि आप जितनी ज्यादा जगह शिवाजी कृष्णमूर्ति को देंगे, राजनीति में उतनी ज्यादा जगह आप खो देंगे.

DMK leader Sivaji Krishnamurthy: डीएमके नेता शिवाजी कृष्णमूर्ति की बीजेपी नेता खुशबू सुंदर को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते रविवार (18 जून) को उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया. इसके कुछ ही देर बाद उनकी गिरफ्तारी की खबर भी सामने आ गई. डीएमके प्रवक्ता ने बीजेपी नेता और राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य खुशबू सुंदर को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी. शिवाजी कृष्णमूर्ति के बयान के बाद तमिलनाडु में विवाद खड़ा हो गया है.  

एक जनसभा को संबोधित करते हुए शिवाजी कृष्णमूर्ति ने सुंदर के ऊपर ये टिप्पणी की है. बीजेपी नेता और अभिनेता खुशबू सुंदर ने डीएमके नेता की टिप्पणियों को मूर्ख टिप्पणियां कहते हुए आपत्ति जताई है. हालांकि, सुंदर पर विवादित टिप्पणी करने वाले डीएमके नेता शिवाजी कृष्णमूर्ति को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

सभी महिलाओं की ओर से बोल रही हूं- खुशबू

खुशबू सुंदर ने अपने ट्विटर पर डीएमके के प्रवक्ता शिवाजी कृष्णमूर्ति का एक वीडियो शेयर करके कहा, "इस आदतन अपराधी की भद्दी टिप्पणियां डीएमके में प्रचलित राजनीतिक संस्कृति को दर्शाती हैं, किसी को भी किसी महिला के बारे में भद्दी टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है." सुंदर ने कहा कि आज मैं इस देश की सभी महिलाओं की ओर से बोल रही हूं. 

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन इसपर बोलें- सुंदर

खुशबू सुंदर ने आगे कहा, "जब उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं होगा, तो वे बदनामी और चरित्र हनन करने के स्तर तक गिर जाएंगे. मैं चाहती हूं कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन इसपर बोलें, लेकिन मुझे पता है कि उनमें बोलने की हिम्मत नहीं है. शिवाजी कृष्णमूर्ति डीएमके में रहकर आनंद लेता रहेगा क्योंकि डीएमके के लोग बंद दरवाजों के पीछे इस तरह की बातों का आनंद लेते हैं."

'एम करुणानिधि जैसे महान नेता का अपमान'

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को ट्विटर पर टैग करते हुए खुशबू सुंदर ने लिखा, "आप जो महसूस नहीं करते हैं, वह (कृष्णमूर्ति ) न केवल मेरा अपमान कर रहे हैं, बल्कि आपका और आपके पिता (दिवंगत एम करुणानिधि) जैसे महान नेता का अपमान भी कर रहे हैं. आप जितनी ज्यादा जगह शिवाजी कृष्णमूर्ति को देंगे, राजनीती में उतनी ज्यादा जगह आप खो देंगे. आपकी पार्टी गुंडों की शरणस्थली बनती जा रही है. यह बहुत शर्म की बात है." 

वहीं, तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा कि शिवाजी कृष्णमूर्ति की पहले राज्यपाल और अब खुशबू सुंदर के बारे में टिप्पणी अति निंदनीय है. हम बार-बार गलती करने वाले कृष्णमूर्ति के ऊपर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हैं. बता दें कि शिवाजी कृष्णमूर्ति को तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान के बाद डीएमके ने पार्टी से निलंबित कर दिया था. 

ये भी पढ़ें: 'महाराष्ट्र में ऐसे भी लोग, जो चुराने की कोशिश करते हैं दूसरों के पिता', आदित्य ठाकरे ने क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका, भारत-पाक सीमा पर चला सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका, भारत-पाक सीमा पर चला सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन
रेवंत रेड्डी ने BRS पर काला जादू करने का आरोप लगाया, बोले- भगवान हमारे साथ…
रेवंत रेड्डी ने BRS पर काला जादू करने का आरोप लगाया, बोले- भगवान हमारे साथ…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget