एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: क्या साउथ में बनने से पहले ढह जाएगा बीजेपी का किला? चुनाव की तारीखों का ऐलान भी न हुआ और डीके शिवकुमार ने बढ़ा दी टेंशन

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार बीजेपी और जेडीएस को लेकर लगातार हमला बोलते रहते हैं. मगर इस बार उन्होंने जो कहा है, उससे चिंता बढ़ गई है.

Karnataka News: कर्नाटक के डिप्टी मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दावा किया है कि बीजेपी और जनता दल (सेक्यूलर) यानी जेडीएस के कई सारे पार्टी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ज्वाइन करने को इच्छुक हैं. कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार ने इसकी वजह भी बताई है कि आखिर क्यों चुनाव से पहले कार्यकर्ता अपने दलों को छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने ये दावा ऐसे समय पर किया है, जब शनिवार (16 मार्च) को चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा.

सदाशिवनगर में अपने निवास पर रिपोटर्स से बात करते हुए शिवकुमार ने कहा, 'हमने पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थानीय स्तर पर लोगों को कांग्रेस में शामिल करने के निर्देश दिए हैं. इसकी वजह ये है कि कर्नाटक में कई बीजेपी और जेडीएस पार्टी कार्यकर्ता और नेता कांग्रेस में शामिल होने को इच्छुक हैं.' कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि जेडीएस के पार्टी कार्यकर्ता चिंतित नजर आ रहे हैं, क्योंकि देवेगौड़ा परिवार के ज्यादा से ज्यादा सदस्य राजनीति में शामिल हो रहे हैं. 

भविष्य को लेकर चिंतित हैं कार्यकर्ता: शिवकुमार

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, डीके शिवकुमार ने कहा, 'पांच-छह विधानसभाओं में कांग्रेस और जेडीएस के बीच सीधे तौर पर मुकाबला है. ऐसी स्थिति में पार्टी कार्यकर्ता अपने राजनीतिक भविष्य की तरफ देखेंगे. देवेगौड़ा परिवार के ज्यादा से ज्यादा सदस्यों के राजनीति में आने से कार्यकर्ता अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं.' ऐसे में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या दक्षिण भारत में बीजेपी का किला बनने से पहले ही ढह जाएगा. बीजेपी ने जेडीएस के साथ गठबंधन भी किया है. 

चुनाव की तारीखों का ऐलान आज

कांग्रेस नेता का ये बयान ऐसे समय पर आया है, जब शनिवार को ही लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने वाला है. चुनाव आयोग ने बताया है कि दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा. तारीखों के ऐलान के साथ ही देश में आचार संहिता लागू हो जाएगी. उम्मीद जताई जा रही है कि पिछली बार की तरह ही इस बार भी सात चरणों में चुनाव करवाए जा सकते हैं. नतीजों का ऐलान मई में किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 Date: आज होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें आचार संहिता लगने से क्या बदलेगा, पढ़ें हर सवाल का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का बड़ा हमला, 'नरसिम्हा राव से लेकर प्रणव मुखर्जी तक जैसे...
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
टीवी चैनलों को बड़ी राहत, सरकार ने हटाई 12 मिनट विज्ञापन की टाइम लिमिट
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें
विदेश नीति, युवा आबादी और शिक्षित महिलाएं- राष्ट्रपति के संबोधन की 10 बातें

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget