एक्सप्लोरर

कर्नाटक के डिप्टी सीएम बनने जा रहे डीके शिवकुमार बोले, 'कोर्ट के फैसले की तरह ही...'

Karnataka Chief Minister: चार दिनों के गहन मंथन के बाद कांग्रेस ने सिद्धारमैया के नाम पर कर्नाटक के नए सीएम के रूप में मुहर लगा दी है. वहीं, डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम का पद दिया गया है.

DK Shivakumar As Karnataka Deputy CM: कर्नाटक में काफी माथापच्ची के बाद मुख्यमंत्री (Karnataka Chief Minister) के नाम पर मुहर लग गई है. डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) को मनाने के लिए हाईकमान की तरफ से हर संभव कोशिश की गई. इसके बाद ही नाम को लेकर खुलासा भी किया गया.काफी मशक्कत के बाद वह राज्य में नंबर दो पद के लिए सहमत हो गए हैं. 

एनडीटीवी से बातचीत में उन्होंने कहा कि आलाकमान के फैसले को ऐसे ही स्वीकार किया जाना चाहिए जैसे कोर्ट के फैसले को स्वीकार किया जाता है. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री के तौर पर नामित होने पर कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा, "पार्टी में सब कुछ ठीक है और आगे भी सब कुछ ठीक रहने वाला है. मैंने पहले भी कहा था कि पार्टी हाईकमान जो भी निर्णय लेगा, हम उसे स्वीकार करेंगे. जो भी फार्मूला बनाया गया है, हम सभी उसे स्वीकार करते हैं."

सिद्धारमैया होंगे कर्नाटक के अगले सीएम 

दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे और डीके शिवकुमार उनके डिप्टी होंगे. कांग्रेस पार्टी दोनों नेताओं के रोटेशन फॉर्मूले पर सहमत होने के बाद फैसले पर पहुंची. सिद्धारमैया 2.5 साल की अवधि के लिए सीएम रहेंगे, जिसके बाद शिवकुमार सीएम का पद संभालेंगे. हालांकि, सिद्धारमैया ने ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले को लेकर कहा है कि उनके सामने इस बारे में बात नहीं हुई थी. 

केसी वेणुगोपाल ने दी बधाई

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट कर शिवकुमार और सिद्धारमैया को बधाई दी. उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि आपका संयुक्त अनुभव, सहानुभूति और सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण कर्नाटक को एक दूरदर्शी नेतृत्व देगा जो इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा". वेणुगोपाल ने यह भी बताया कि दोनों नेताओं का शपथ समारोह शनिवार (20 मई) की दोपहर 12:30 बजे बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में कांग्रेस नेतृत्व की मौजूदगी में होगा. 

ये भी पढ़ें: Karnataka Result: कैसी होगी कैबिनेट, कौन-कौन मंत्री... चर्चा करने फिर दिल्ली जाएंगे- पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा को लेकर SIT जांच की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में कल सुनवाई
LIVE: CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा को लेकर SIT जांच की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में कल सुनवाई
'पापा सब संभाल लेंगे...', 3 को कूपर कार से कुचलने के बाद बोला आरोपी
'पापा सब संभाल लेंगे...', 3 को कूपर कार से कुचलने के बाद बोला आरोपी
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
'संविधान दिखावे की वस्तु नहीं...' BJP का राहुल गांधी पर तंज, CJI के फैसला का किया सपोर्ट
'संविधान दिखावे की वस्तु नहीं...' BJP का राहुल गांधी पर तंज, CJI के फैसला का किया सपोर्ट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget