एक्सप्लोरर

कर्नाटक के रिसॉर्ट में कांग्रेस विधायक ने साथी विधायक को मारी बोतल, BJP ने कसा तंज

बीजेपी ने मारपीट की खबर के हवाले से कहा है कि कांग्रेस के एक विधायक अस्पताल में भर्ती हैं. कर्नाटक बीजेपी ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस के भीतर सब ठीक नहीं चल रहा है. इससे ज्यादा सबूत की क्या जरूरत है?

बेंगलुरू: कर्नाटक में जारी सियासी तनातनी के बीच लड़ाई हाथापाई पर उतर आई है. खबर है कि बेंगलुरू के जिस होटल में कांग्रेस विधायक रुके हैं वहां कांग्रेस के नेता आपस में भिड़ गए. नौबत यहां तक आ गई है कि कांग्रेस विधायक आनंद सिंह को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. दावा है कि देर रात आनंद सिंह और जेएन गणेश के बीच हाथापाई हो गई और सिंह के सिर पर बोतल से मारा गया. हालांकि कांग्रेस ने इन दावों को खारिज किया है.

कर्नाटक के वरिष्ठ नेता जी परमेश्वर ने कहा कि मुझे मीडिया से जानकारी मिली है. मैं कल आठ बजे तक था. मैं नहीं नहीं जानता हूं लेकिन मैं इस संबंध में जानकारी ले रहा हूं. मैं आपको पूरी जानकारी दूंगा.'' पार्टी के वरिष्ठ नेता डी के शिवकुमार का कहना है कि नेताओं के बीच किसी भी तरह की हाथापाई नहीं हुई है. पूरी पार्टी एकजुट है.

बीजेपी ने रिपोर्ट्स के हवाले से कहा है कि एक विधायक अस्पताल में भर्ती है. कर्नाटक बीजेपी ने ट्वीट कर कहा, ''कांग्रेस के भीतर सब ठीक नहीं चल रहा है. इससे ज्यादा सबूत की क्या जरूरत है? रिसॉर्ट में कांग्रेसी विधायकों के बीच मार पीट हुई जिसके बाद एक विधायक अस्पताल में भर्ती है.'' साथ ही पार्टी ने कथित तौर पर घायल विधायक आनंद सिंह के जल्द ठीक होने की कामना की.

बीजेपी कर्नाटक सरकार को कभी अस्थिर नहीं करेगी- बी एस येदियुरप्पा

आपको बता दें कि कांग्रेस के विधायकों को बेंगलुरू के बाहरी इलाके में स्थित एक रिसॉर्ट ईगलटन में रखा गया है. कांग्रेस ने कहा है कि बीजेपी की पहुंच से दूर रखने और खरीद-फरोख्त से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है. वहीं बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस आंतरिक लड़ाई से जूझ रही है और बीजेपी पर आरोप लगा रही है.

कांग्रेस के 80 विधायकों में से चार विधायक पार्टी की बैठकों में भाग नहीं ले रहे हैं. हालांकि कांग्रेस दावा कर रही है कि सभी विधायक पार्टी के साथ है.

गुरुग्राम से कनार्टक लौटे बीजेपी विधायक कर्नाटक से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक गुरुग्राम से वापस बेंगलुरु लौट आए हैं. पिछले कुछ दिनों से बीजेपी विधायक गुरुग्राम के एक निजी रिसॉर्ट में ठहरे हुए थे. सूबे में बीजेपी के 104 विधायक हैं. पार्टी के शीर्ष सूत्रों ने शुक्रवार को बताया था कि सत्तारूढ़ गठबंधन के कम से कम आठ विधायक बीजेपी के संपर्क में थे.

कर्नाटक: सरकार बचाने के लिए कांग्रेस का प्लान, मंत्री अपनी कुर्सी छोड़ नाराज विधायकों को देने को तैयार

राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के 104, कांग्रेस के 79, जेडीएस के 37, बीएसपी, केपीजेपी के एक-एक और एक निर्दलीय विधायक के अतिरिक्त विधानसभा अध्यक्ष हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget