एक्सप्लोरर

पीएम मोदी को लेकर कमलनाथ के बयान पर विवाद, बीजेपी ने माफी की मांग की

मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ के इस बयान पर कि क्या पीएम नरेन्द्र मोदी के परिवार में कोई था जो आजादी के लड़ाई में शामिल हुआ था इस पर विवाद बढ़ गया है. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि कांग्रेस ने बड़ी भद्दी टिप्पणी की है.

नई दिल्ली: बीजेपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस के मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अभद्र टिप्पणी की है जो दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अभी तक नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री स्वीकार नहीं कर पायी है. बीजेपी ने इस टिप्पणी के लिये कमलनाथ से माफी मांगने को कहा.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘‘ नरेन्द्र मोदी विरासत की राजनीति तोड़कर प्रधानमंत्री बने हैं, इसलिए कांग्रेस उन्हें सहन नहीं कर पा रही है.’’

उन्होंने कहा कि इसीलिए कभी ट्वीट करके और कभी बयानों के जरिये वे अपनी संस्कृति और विकृति का परिचय देते हैं.

जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस में तो नेताओं के बेटे ही नेता होते हैं, बीजेपी में ऐसा नहीं है. बीजेपी में मेहनत, लगन और प्रतिभा के बदौलत लोग आगे बढ़ते हैं . नरेन्द्र मोदी अपने परिश्रम, मेहनत और लगन के कारण प्रधानमंत्री बने हैं.

बीजेपी नेता ने आरोप लगाया, ‘‘ एक गरीब परिवार में जन्में मोदी जी प्रधानमंत्री कैसे बन गए, यही उनका :कांग्रेस: दुःख है. ’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए भद्दी टिप्पणी की है जो दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अभी तक पचा नहीं पायी है कि मोदी जी देश के प्रधानमंत्री है.

जावड़ेकर ने कहा कि आज कांग्रेस का इतिहास केवल इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सोनिया गांधी तक सीमित है. इसमें सरदार पटेल, लाल बहादुर शास्त्री नहीं आते, इनकी पूरी राजनीति विरासत की है.

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी एक गरीब परिवार में जन्मे और उनके पिता ने रेलवे स्टेशन पर चाय बेची.

खबरों के अनुसार, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक समारोह में कटाक्ष करते हुए कहा कि ये लोग (बीजेपी) कांग्रेस को और सेवा दल को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाएंगे. मैं तो हमेशा कहता हूं कि नरेंद्र मोदी जी एक नाम बता दीजिए, जो आपकी पार्टी से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहा हो. आप अपने रिश्तेदार का तो बता दीजिए, अपना नाम तो छोड़िए, बाप-दादाओं का नाम तो छोड़िए, किसी का तो नाम बता दें.

 मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह और उनके बाप-दादा स्वतंत्रता सेनानी नहीं रहे हैं. भोपाल में कांग्रेस सेवा दल के एक कार्यक्रम में कमलनाथ ने सीएए एवं एनआरसी का जिक्र करते हुए कहा, 'आपको भारतीय जनता पार्टी की राजनीति पहचाननी है.'’ उन्होंने कहा, ‘‘आज हमारे सामने चुनौतियां अलग हैं.क्या आपने मोदी जी को कभी किसानों, नौजवानों एवं महिलाओं की बात करते हुए सुना है?’’

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, शोएब इकबाल AAP में शामिल

बिहार: विधानसभा चुनाव से पहले उमड़ा सीएम नीतीश कुमार का उर्दू प्रेम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?
पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
Xप्लेन: 5 दिन बाद भी शोर! CJP आंदोलन खत्म होकर भी क्यों नहीं थम रहा?
5 दिन बाद भी शोर! CJP आंदोलन खत्म होकर भी क्यों नहीं थम रहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget