एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, शोएब इकबाल AAP में शामिल

शोएब इकबाल अलग-अलग पार्टियों से चुनाव लड़कर पांच बार दिल्ली विधानसभा पहुंचे थे. लेकिन साल 2015 में जब वह कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े तो हार गए थे.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले दलबदल का खेल शुरू हो गया है. आज कांग्रेस नेता शोएब इकबाल ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है. इकबाल दिल्ली की मटियाला महल विधानसभा सीट से 5 बार विधायक रहे हैं. उन्होंने 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ज्वाइन की थी. आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शोएब इकबाल को पार्टी में शामिल किया.

शोएब इकबाल दिल्ली की मटियाला महल विधानसभा सीट से 5 बार विधायक रहे हैं. शोएब इकबाल अलग-अलग पार्टियों से चुनाव लड़कर पांच बार दिल्ली विधानसभा पहुंचे थे. शोएब इकबाल का कहना है कि बीजेपी से लड़ने के लिए और सेक्युलर वोटों का डिवीजन रोकने के लिए उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए शोएब इकबाल ने कहा "हमने सोचा सेक्युलर वोटों का डिवीजन ना हो पाए और आम आदमी पार्टी को एक ताकत मिलनी चाहिए. हमारे जाने से उसको ताकत मिलती है तो हम आम आदमी पार्टी को जिताने का काम करेंगे. भारतीय जनता पार्टी के सामने अगर किसी का मुकाबला है तो वह है आम आदमी पार्टी. तो उसको और मजबूत करने के लिए मैंने यह काम किया है."

शोएब इकबाल का कहना है कि वह अपने इस फैसले से बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा, "मैं समझता हूं कि वक्त का तकाजा भी यही था. यह हमको करना चाहिए था, पहले करना चाहिए था लेकिन आज हमने यह किया है. बीजेपी को हराने के लिए सबसे बड़ा काम मैंने यह किया. मैं समझता हूं बहुत अच्छा किया है. सेक्युलर वोटों का जो डिवीजन हो रहा था उसको रोकने के लिए मैंने यह काम किया है. और यह काम करके मुझे बहुत खुशी हो रही है."

इकबाल लगातार इस विधानसभा सीट से 5 बार चुनाव जीत चुके हैं. लेकिन हर बार वह अलग-अलग क्षेत्रीय दल के टिकट पर चुनाव लड़कर जीते थे. दो बार जनता दल से, एक बार जनता दल सेकुलर, लोक जनशक्ति पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं और चुनाव जीतते आए हैं. लेकिन साल 2015 में जब वह कांग्रेस की टिकट पर इस विधानसभा से चुनाव लड़े तो हार गए थे.

यह भी पढ़ें-

दाऊद-शकील को छोड़कर मुंबई अंडरवर्ल्ड के सारे बड़े नाम अब सलाखों के पीछे !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु सरकार पर आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी को लताड़ गए एमके स्टालिन
तमिलनाडु सरकार पर आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी को लताड़ गए एमके स्टालिन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget