एक्सप्लोरर

India China Tension: LAC के बचे हुए इलाकों में डिसइंगेजमेंट को लेकर क्या कर रही सरकार? लोकसभा में विदेश राज्यमंत्री ने दिया जवाब

India China Tension Latest News: विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने लोकसभा में लिखित जवाब में कहा है कि पूर्वी लद्दाख में LAC के बचे हुए क्षेत्रों में डिसइंगेजमेंट को लेकर बातचीत हो रही है.

India China Border Dispute: चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है. इस बीच विदेश राज्यमंत्री ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में भारत-चीन के बीच तनाव को हल करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी. विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने लोकसभा में लिखित जवाब में कहा है कि पूर्वी लद्दाख में LAC के बचे हुए क्षेत्रों में डिसइंगेजमेंट को लेकर बातचीत हो रही है. भारत और चीन ने राजनयिक और सैन्य चैनल्स के जरिए इस बातचीत को जारी रखा है. 

पिछले 20 महीनों पूर्वी लद्दाख से सटी लाइन ऑफ कंट्रोल यानि एलएसी पर भारत और चीन के बीच विवाद चल रहा है. फिंगर एरिया, कैलाश हिल रेंज और‌ गोगरा में तो डिसइंगेजमेंट हो गया है, लेकिन हॉट स्प्रिंग, डेमचोक और डेपसांग प्लेन में अभी भी दोनों देशों के सैनिकों में स्थिति जस की तस बनी हुई है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक दिन पहले ही बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि चीन भारतीय नागरिकों का अपहरण कर उन्हें प्रताड़ित कर रहा है और वह (मोदी) चुपचाप “अच्छे दिनों” का इंतजार कर रहे हैं. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, “चीन ने पहले हमारे देश की जमीन पर कब्जा किया और अब हमारे नागरिकों का अपहरण और उन्हें प्रताड़ित कर रहा है. मोदी जी चुपचाप अच्छे दिनों का इंतजार कर रहे हैं. शर्मनाक.”

गांधी ने ट्वीट के साथ एक खबर को भी अटैच किया, जिसमें अरूणाचल प्रदेश से भाजपा सांसद तापिर गाओ का एक बयान है. गाओ ने सरकार से आग्रह किया था कि चीन भारतीय नागरिकों को अगवा कर रहा है, इसलिए इस समस्या का समाधान निकाला जाए.

इससे पहले विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि भारत सरकार की नीति आतंकवाद को "कतई बर्दाश्त नहीं करने" की है और वह इस खतरे का मुकाबला करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामूहिक प्रयासों में विश्वास करती है. उन्होंने अफगानिस्तान के घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में यह टिप्पणी की.

ये भी पढ़ें- ABP C Voter Survey: योगी के चुनाव लड़ने से पूर्वांचल की सीटों पर असर होगा? जनता ने बताया सच, चौंका रहे सर्वे के आंकड़े

ये भी पढ़ें-  ABP EXCLUSIVE: Navjot Sidhu का Amarinder Singh पर हमला, कहा- कप्तान खुद माफिया थे, हिस्सा लेते थे इसलिए निकाला गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष...', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
'उत्तर देने को तैयार हूं', संसद में हंगामे के बीच अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव
बेंगलुरु की वोटर लिस्ट से नाम हटने पर भड़के प्रकाश राज, प्रशासन ने पेश की सफाई
बेंगलुरु की वोटर लिस्ट से नाम हटने पर भड़के प्रकाश राज, प्रशासन ने पेश की सफाई
ममता के सामने लगे ‘चोर-चोर’ के नारे! नेताजी विवाद ने बंगाल की सियासत में मचाई हलचल
ममता के सामने लगे ‘चोर-चोर’ के नारे! नेताजी विवाद ने बंगाल की सियासत में मचाई हलचल
सरकार ने JPC को भेजा FCRA बिल, विपक्ष से कहा- 'अल्पसंख्यकों के खिलाफ...'
सरकार ने JPC को भेजा FCRA बिल, विपक्ष से कहा- 'अल्पसंख्यकों के खिलाफ...'

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget