एक्सप्लोरर

LAC पर भारत-चीन के एग्रीमेंट के बाद डिसएंगेजमेंट शुरू, जानें कब से शुरू होगी पेट्रोलिंग

India-China Relations: गलवान घाटी में संघर्ष के बाद भारत-चीन के रिश्ते सुधरते दिख रहे हैं. हाल ही में दोनों देशों के बीच हुए एग्रीमेंट के बाद जल्द ही पेट्रोलिंग शुरू हो जाएगी.

India-China Border: भारतीय और चीनी सैनिकों ने बुधवार (23 अक्टूबर) को पूर्वी लद्दाख के देपसांग और डेमचोक में छोटे-छोटे ग्रुप में वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी. हाल ही में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) गश्त समझौते के तहत तय कार्यक्रम के मुताबिक इन इलाकों में लगाए गए अवरोधों को भी हटाना शुरू कर दिया गया है. 

सेना के सूत्रों से पता चला है कि देपसांग और डेमचोक में पेट्रोलिंग दिवाली से शुरू हो जाएगी. 28-29 तारीख तक दोनों जगहों में डिसइंगेजमेंट पूरा हो जाएगा. अब तक 50 प्रतिशत डिसइंगेजमेंट पूरा हो चुका है, सैनिक पीछे हटे हैं. स्थानीय कमांडरों की ओर से की जा रही वर्तमान वापसी प्रक्रिया, सीनियर लेवल पर तय की गई व्यापक शर्तों के मुताबिक की जा रही है.

सूत्रों ने बताया कि यह दो ऐसे क्षेत्र हैं जहां संघर्ष कम था. हम अप्रैल 2020 से पहले की स्थिति वापस चाहते थे. यह समझौता केवल दो क्षेत्रों के लिए है, जिसमें डेपसांग और डेमचोक शामिल हैं. अप्रैल 2020 की स्थिति को फिर से स्थापित करने पर ही पूर्ण समझौता होगा.

भारत और चीन के सैनिक पीछे हटे

चीन को सूचित कर दिया गया है कि भारतीय सेना कब से पेट्रोलिंग करेगी. गश्त के बारे में नियमित संचार और जानकारी भी साझा की जाएगी. शुरुआत में सेनाएं डेमचोक और देपसांग के विभिन्न क्षेत्रों में 2 किमी से 10 किमी की दूरी तक जाएंगी. देपसांग और डेमचोक से कुछ अस्थायी टेंट भारत और चीन दोनों ने हटा दिए हैं. भारतीय सैनिक चार्डिंग नाला के पश्चिमी किनारे की ओर वापस चले गए हैं, जबकि चीनी सैनिक नाला के पूर्वी किनारे की ओर पीछे हट गए हैं.

पीएम मोदी की शी जिनपिंग से मुलाकात से पहले हुई समझौते की घोषणा

21 अक्टूबर को भारत ने घोषणा की कि उसने LAC पर गश्त करने के लिए चीन के साथ समझौता कर लिया है. इस घोषणा से दोनों देशों के बीच चार साल से चल रहे सैन्य गतिरोध को खत्म करने में एक बड़ी सफलता मिली, जो मई 2020 में गलवान घाटी में सैनिकों के बीच हिंसक टकराव के बाद शुरू हुआ था. अगले दिन चीन ने भी इस समझौते की पुष्टि की. दोनों देशों की तरफ से ये पुष्टि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्रिक्स समिट में जाने से पहले की गई. शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई.

ये भी पढ़ें: India-China Relations: 'टारगेट पूरा करने के लिए...', भारत चीन के बीच LAC एग्रीमेंट पर क्या बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget