एक्सप्लोरर

'टुकड़े-टुकड़े गैंग को आश्रय दे रहा इंडिया गठबंधन', दिग्विजय सिंह के बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा

Tarun Chugh: BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला बोला. उन्होंने इंडी गठबंधन को टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करने वाला बताया.

Tarun Chugh targeted Congress: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक रहोगे, तो सेफ रहोगे' बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री पर सवाल उठा रहे हैं उन्हें ये समझना चाहिए कि आज इंडी गठबंधन टुकड़े-टुकड़े गैंग का आश्रय बन गया है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ये सच है कि 'एक रहोगे तो सेफ रहोगे' और इस बयान में कोई गलत बात नहीं है.

तरुण चुग ने समाजवादी पार्टी के एमएलसी की ओर से कुंभ मेले पर दिए गए विवादित बयान पर भी कड़ा विरोध किया. उन्होंने कहा कि यह गठबंधन बार-बार सनातन धर्म और कुंभ पर हमले करता रहा है जबकि कुंभ एक आस्था का पर्व है और यह सदियों से मनाया जा रहा है. चुग ने यह सवाल उठाया कि इंडी गठबंधन को सनातन धर्म और कुंभ से इतनी नफरत क्यों है और किस आधार पर ये सवाल उठाए जा रहे हैं.

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर में चल रही मुठभेड़ों पर प्रतिक्रिया देते हुए चुग ने कहा कि जो लोग आतंकवाद फैलाने के लिए हथियार उठाते हैं उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का समर्थन किया और कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी चाहे वे कहीं भी छिपे हों.

दिग्विजय सिंह के बयान पर तरुण चुग की तीखी प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की बात को लेकर तरुण ने कहा कि यह बयान दिग्विजय सिंह के मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है. उन्होंने ये भी कहा कि हो सकता है कि कांग्रेस इस बयान से जल्द ही अपना पल्ला झाड़ ले, लेकिन बीजेपी इस बयान को गंभीरता से नहीं लेती. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह राहुल गांधी के गुरु हो सकते हैं, लेकिन उनका बयान पार्टी के लिए ज्यादा महत्व नहीं रखता.

ये भी पढ़ें: किसानों की जमीन पर वक्फ के दावे को लेकर कर्नाटक सरकार ने किसे दे डाली वॉर्निंग?

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget