एक्सप्लोरर

राम मंदिर निर्माण के लिए बनने वाले ट्रस्ट से राजनीतिक लोगों को दूर रखा जाए- दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने कहा कि ऐसी संस्था को मान्यता देनी चाहिए जिसका राजनेताओं से कोई लेना देना न हो. उन्होंने कहा कि शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का रामालय ट्रस्ट इसके लिए सबसे उपयुक्त है.

जबलपुर: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बनने वाले ट्रस्ट से राजनीतिक लोगों को दूर रखने की मांग की है. वहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उन्होंने कहा कि कोर्ट का फैसला हमें स्वीकार है. कांग्रेस हमेशा कहती आई है कि सभी को कोर्ट के फैसले को स्वीकार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि जहां तक ट्रस्ट बनाने वाली बात है तो ऐसी संस्था को मान्यता देनी चाहिए जिसका राजनीति और राजनेताओं से कोई लेना-देना ने हो. उन्होंने यह भी कहा कि शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का रामालय ट्रस्ट इसके लिए सबसे उपयुक्त है.

इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सिर्फ धर्म की राजनीति करती है. 1984 के बाद बीजेपी ने राम मंदिर की बात शुरू की थी जबकि कांग्रेस उसके पहले भी राम मंदिर निर्माण के लिए प्रयास करती रही है. ग्वालियर में नाथूराम गोडसे की पूजा की घटना की उन्होंने जमकर आलोचना की. दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये वही विचारधारा है जिसने महात्मा गांधी की हत्या की थी, बीजेपी को ऐसे संगठनों से दूर रहना चाहिए.

दिल्ली: प्रदूषण को लेकर बैठक से गंभीर गायब, AAP ने साधा निशाना तो बोले- मेरा काम ख़ुद बोलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से ट्रस्ट बनाने को कहा था

जाहिर है कि 9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में 2.77 एकड़ की विवादित जमीन रामलला को सौंपने का फैसला सुनाया. इसके साथ ही कोर्ट ने केंद्र से कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए तीन महीने के भीतर एक ट्रस्ट बनाए. ट्रस्ट की रूपरेखा से लेकर कामकाज और जवाबदेही तक सरकार को तय करने को कहा. लेकिन अब दिग्विजय सिंह इसपर कुछ और कह रहे हैं.

बता दें कि दिग्विजय सिंह ही नहीं बल्कि वीएचपी भी इससे पहले ये मांग कर चुकी है कि राम मंदिर को लेकर जो ट्रस्ट बने उसमें सरकार का कोई व्यक्ति शामिल न हो. इसके पीछे वीएचपी ने ये दलील दी थी कि अगर सरकार ट्रस्ट में शामिल होती है तो उसके धर्मनिरपेक्ष छवि को लेकर भी सवाल उठेंगे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?
Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget