एक्सप्लोरर

कैबिनेट से मंजूर हुआ डेटा प्रोटेक्शन बिल, मानसून सत्र में संसद में पेश करेगी सरकार, जानिए क्या है प्रावधान?

Monsoon Session 2023: संसद के मानसून सत्र में इस बार डेटा प्रोटेक्शन बिल को लोकसभा और राज्यसभा में पेश किया जाएगा. यह बिल देश के नागरिकों के डिजिटल डेटा को सुरक्षित करने को लेकर है.

Cabinet Approves Data Protection Bill: मोदी कैबिनेट ने बुधवार (5 जुलाई) को डिजिटल इंफार्मेशन प्रोटेक्शन बिल यानी डेटा प्रोटेक्शन बिल के मसौदे को मंजूरी दे दी. इसे संसद के आगामी मानसून सत्र में पेश किया जाएगा. विधेयक के मसौदे में कहा गया है कि इस बिल के पास हो जाने के बाद यदि कोई भी इकाई इस बिल के नियमों का उल्लंघन करती पाई जाती है तो उस पर 250 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. 

बीते साल दिसंबर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक बयान में कहा था कि उनकी सरकार मानसून सत्र तक इस बिल को कानून की शक्ल देने की कोशिश करेगी. इससे पहले अप्रैल 2023 में, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि उसने देश के नागरिकों की पर्सनल डिटेल को प्रोटेक्ट करने के वास्ते एक नया डेटा संरक्षण विधेयक तैयार कर लिया है और वह जुलाई में संसद के मानसून सत्र में इस बिल को संसद के पटल पर पेश करेगी. 

क्या है डेटा प्रोटेक्शन बिल?
देश में डिजिटल क्रांति के बीच सरकार के ऊपर देश के नागरिकों के डेटा सुरक्षित रखने को लेकर प्रेशर बढ़ रहा था. ऐसे में देश की कई पॉलिसी संस्थाओं ने सरकार से लगातार अपील की थी कि वह डेटा संरक्षण के लिए एक ऐसे कानून का निर्माण करे जो देश के नागरिकों के डेटा को प्रोटेक्ट करने का काम करे. ऐसे में यह डेटा प्रोटेक्शन बिल नागरिकों (डिजिटल नागरिक) के अधिकारों और कर्तव्यों को निर्धारित करने का काम करेगा और दूसरी ओर डेटा फ्रॉड को नियंत्रित और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित करने का भी काम करेगा.

इन 6 समस्याओं को अड्रेस करता है डेटा प्रोटेक्शन बिल

द मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक डेटा प्रोटेक्शन बिल कुल 6 समस्याओं/परेशानियों को अड्रेस करता है और उनको कानूनी रूप से संरक्षण देने पर बात करता है. 

1. यह बिल डेटा इकॉनमी के छह सिद्धांतों पर आधारित है, जिनमें से पहला भारत के नागरिकों के व्यक्तिगत डेटा के स्टोर और उपयोग के बारे में बात करता है. पहले नियम के मुताबिक देश के पर्सनल डेटा का संग्रह और उपयोग लीगल मीडियम से होना चाहिए और इसके मिसयूज को कंट्रोल करते हुए उसके प्रोटेक्शन को लेकर पारदर्शिता बनाई जानी चाहिए.

2. इस बिल का दूसरा सिद्धांत डेटा संग्रह के बारे में बात करता है. इस नियम के मुताबिक किसी भी नागरिक का डेटा सुरक्षित रूप से प्रिजर्व किया जाना चाहिए.

3. डेटा प्रोटेक्शन बिल डेटा के मिनिमाइजेशन की बात करता है जिसके मुताबिक देश के किसी भी नागरिक का केवल रिलेवेंट डाटा पहले से निर्धारित उद्देश्यों की पूर्ति के लिए ही करना चाहिए.

4. चौथे नियम के मुताबिक डेटा के इस्तेमाल के लिए इस्तेमाल करने वाली इकाईयों की जवाबदेही तय की जाएगी. जिससे उसके गलत इस्तेमाल पर कार्रवाई की जा सके. 

5. डेटा बिल का पांचवां नियम, डेटा ब्रीच की बात करता है. इसमें कहा गया है कि डेटा ब्रीच होने की सूरत में संबंधित इकाइयों को इसकी जानकारी सुरक्षा बोर्डों को निष्पक्ष, पारदर्शी और न्यायसंगत तरीके से दिया जाना चाहिए.

6. प्रस्तावित कानून व्यक्तिगत डेटा एकत्र करने से पहले इस डेटा को किसी भी सूरत में शेयर करने, बदल देने या नष्ट करने पर इसके लिए जिम्मेदार कानूनों पर 250 करोड़ रुपये के कठोर दंड का भी प्रावधान करता है.

ये भी पढ़ें: Monsoon Session: मानसून सत्र से पहले हुई कांग्रेस की अहम बैठक, जयराम रमेश ने बताया किन मुद्दों को संसद में उठाएगी पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget