एक्सप्लोरर

Monsoon Session: मानसून सत्र से पहले हुई कांग्रेस की अहम बैठक, जयराम रमेश ने बताया किन मुद्दों को संसद में उठाएगी पार्टी

Congress Meeting: 20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होगा. कांग्रेस भी तैयारियों में जुट गई है. पार्टी ने शनिवार (1 जुलाई) को संसद में उठाए जाने वाले मुद्दों को लेकर बैठक की.

Congress Meeting Before Monsoon Session: कांग्रेस की पू्र्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर चल रही कांग्रेस की बैठक खत्म हो चुकी है. इस बैठक में संसद के मानसून सत्र में उठने वाले कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी में विस्तार से चर्चा हुई. बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, "सोनिया गांधी ने इस बैठक की अध्यक्षता की और मल्लिकार्जुन खरगे भी इसमें मौजूद थे. 20 जुलाई से होने वाले मानसून सत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर इसमें चर्चा की गई. 

जयराम रमेश ने बताया कि पहला मुद्दा मणिपुर का था. राहुल गांधी भी दो दिन के लिए सद्भावना और भाईचारे का संदेश लेकर मणिपुर गए थे. कांग्रेस पार्टी की ओर से हमारी मांग है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री का इस्तीफा जल्द से जल्द ले लेना चाहिए. मणिपुर में राहुल के दौरे के दौरान जो कुछ हुआ वो दर्शाता है कि राज्य सरकार की कंट्रोल में नहीं है. प्रधानमंत्री भी इस मुद्दे पर चुप्पी बनाए हुए हैं. उन्हें अपनी इस चुप्पी को तोड़ना चाहिए. 

रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग 

उन्होंने कहा, "इसके अलावा राहुल गांधी के डिसक्वालीफिकेशन के मामले में पर भी बात हुई. वहीं, ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर भी इस बैठक में चर्चा की गई. ओडिशा में जो हादसा हुआ उसमें रेल मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए. आम लोगों के लिए रेलवे सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं किया जा रहा है. रेल सुरक्षा पर प्रधानमंत्री को इतना ही ध्यान देना चाहिए जितना वो वंदे भारत के उद्घाटन में दे रहे हैं. इसके अलावा जेपीसी का मुद्दा और अडानी के शेयर कमिटी में 20 हजार करोड़ किसका है इन सब पर भी चर्चा हुई."

इन मुद्दों पर हुई विस्तार से चर्चा

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हु्ड्डा ने भी बताया कि आज की बैठक में इस संसद के सत्र में क्या-क्या मुद्दे उठाए जाएंगे इसपर विस्तार से चर्चा की गई. मणिपुर हिंसा, महंगाई, अडानी समूह, राष्ट्रपति के सम्मान में कमी, रेस्लर प्रोटेस्ट सहित अन्य मुद्दे संसद में कांग्रेस पार्टी उठाएगी. 

ये भी पढ़ें: 

ABP C Voter Survey: कांग्रेस अगर अध्यादेश पर AAP का समर्थन करती है तो फायदा या नुकसान ? सर्वे में हुआ खुलासा

मेघा एबीपी न्यूज में रिपोर्टर हैं. वो देश दुनिया की खबरों पर पैनी रुचि बनाए रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार
बीजेपी में जाते ही सुष्मिता देव के बदले सुर, TMC पर हमला कर बोलीं -'विकास और फंड का मैसेज नहीं जनता को रास'
BJP में जाते ही सुष्मिता देव के बदले सुर, TMC पर हमला कर बोलीं -'विकास मैसेज नहीं जनता को आया रास'
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget