एक्सप्लोरर

'कच्चे तेल की वजह से नहीं, एक्साइज ड्यूटी के चलते बढ़े डीजल-पेट्रोल के दाम', कांग्रेस ने किया बड़ा दावा

सुरजेवाला ने कहा कि इसके तहत 31 मार्च को सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता अपने घरों के बाहर और सार्वजनिक जगहों पर रसोई गैस सिलेंडर को माला पहना कर, घन्टी और ड्रम बजा कर प्रदर्शन करेंगे.

कांग्रेस ने एक बार फिर बढ़ती महंगाई को लेकर बीजेपी को निशाने पर लिया है. कांग्रेस ने कहा है कि 'एक तरफ देश के लोगों की आमदनी कर दी कम....और बेतहाशा दूसरी तरफ महंगाई का दे दिया गम. रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि कांग्रेस, देशभर में तीन चरणों का कांग्रेस 'मंहगाई मुक्त भारत' अभियान शुरू करेगी. 

सुरजेवाला ने कहा कि इसके तहत 31 मार्च को सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता अपने घरों के बाहर और सार्वजनिक जगहों पर रसोई गैस सिलेंडर को माला पहना कर, घन्टी और ड्रम बजा कर प्रदर्शन करेंगे. 2 से 4 अप्रैल के बीच देश भर में जिला स्तर पर और 7 अप्रैल को राज्यों की राजधानी में कांग्रेस कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे.

सुरजेवाला ने कहा कि पिछले पांच दिनों में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम प्रतिदिन बढ़ाए हैं. मई 2014 में मोदी जी ने जब सत्ता संभाली तब पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 9 रूपए  20 पैसे प्रति लीटर थी वहीं डीजल पर ये 3 रुपए 46 पैसे. पिछले 8 सालों में  डीजल पर 531 प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई है और पेट्रोल पर 203 प्रतिशत.

सुरजेवाला के मुताबिक मनमोहन सिंह के समय जब कच्चा तेल, 108 से 140 रुपए गया तो पेट्रोल 71 रुपए 41 पैसे और डीजल 55 रुपए 49 पैसे प्रति लीटर था. अब जब कच्चा तेल 108 रुपए हुआ है तो पेट्रोल 98.61 प्रति लीटर और डीजल 89.87 प्रति लीटर है. पिछले दो सालों में ही 29 रुपए पेट्रोल पर तो डीजल पर 27.58 पैसे डीजल पर बढ़ाए गए हैं.

सुरजेवाला ने कहा कि 2011-12 में कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल पर एक लाख ग्यारह हजार करोड़ की सब्सिडी दी, जो 2012-13 में बढ़कर 1 लाख 64 हजार 364 करोड़ हो गया. यानी औसतन डेढ़ लाख करोड़ रुपया मनमोहन सरकार पेट्रोलियम कंपनियां को देती थी, ताकि आमजनों को तेल के दामों पर बोझ न पड़े.

कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने सब्सिडी कम कर दी. एक लाख 50 हजार करोड़ जो कांग्रेस सरकार सब्सिडी के तौर पर देती थी आज वो ग्याहर हजार करोड़ की हो गई है. कांग्रेस के शासन में गैस सिलेंडर 410 वहीं आज देश में 1100 से 1200 रुपए था. 2014 के मुकाबले अंतराराष्ट्रीय बाजार में कम हुए फिर भी देश में बढ़ गए.

ये भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए नई कोरोना गाइडलाइन्स जारी, इन चीजों में दी गई राहत

ये भी पढ़ें- देश में Petrol-Diesel की बढ़ती कीमतों की क्या है वजह? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ABP News को बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'EU ने भारत पर टैरिफ लगाने से इनकार कर दिया था क्योंकि...', मदर ऑफ ऑल डील्स से पहले ट्रंप के करीबी का बड़ा दावा
'EU ने भारत पर टैरिफ लगाने से इनकार कर दिया था क्योंकि...', मदर ऑफ ऑल डील्स से पहले ट्रंप के करीबी का बड़ा दावा
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
बदल गया 2026 टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल, स्कॉटलैंड की एंट्री; नोट कर लीजिए मैचों की तारीख और समय
बदल गया 2026 टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल, स्कॉटलैंड की एंट्री; नोट कर लीजिए मैचों की तारीख और समय

वीडियोज

Bollywood News: देशभक्ति से भरा सलमान खान का अवतार, ‘बैटल ऑफ गलवान’ का पहला गाना हुआ रिलीज़
Vasudha: Vasudha का टूटा दिल, Dev ने क्यों रची अपनी ही शादी तोड़ने की साजिश? (24.01.2026)
Chitra Tripathi: न्यूज़ रूम में Shankaracharya विवाद की खुली पोल...मचा हड़कंप! | Avimukteshwaranand
Pakistan के खैबर में आत्मघाती हमले में ISI के आतंकी की मौत...| Pakistan News | ISI News
Odisha की महिलाओं के लिए Subhadra Yojana, ₹10,000 सालाना Financial Assistance | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'EU ने भारत पर टैरिफ लगाने से इनकार कर दिया था क्योंकि...', मदर ऑफ ऑल डील्स से पहले ट्रंप के करीबी का बड़ा दावा
'EU ने भारत पर टैरिफ लगाने से इनकार कर दिया था क्योंकि...', मदर ऑफ ऑल डील्स से पहले ट्रंप के करीबी का बड़ा दावा
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
बदल गया 2026 टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल, स्कॉटलैंड की एंट्री; नोट कर लीजिए मैचों की तारीख और समय
बदल गया 2026 टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल, स्कॉटलैंड की एंट्री; नोट कर लीजिए मैचों की तारीख और समय
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
US Crime: अमेरिका के जॉर्जिया में भारतीय मूल के शख्स ने पत्नी को मारी गोली, ऐसा क्या हुआ कि रिश्तेदारों को भी नहीं छोड़ा?
US में भारतीय मूल के शख्स ने पत्नी को मारी गोली, ऐसा क्या हुआ कि रिश्तेदारों को भी नहीं छोड़ा?
"ये लोग एआई बैन करवाकर मानेंगे" दो मंजिला मकान को सिर पर लेकर भागा लड़का और फिर हो गया कांड
Happy Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस के बेस्ट व्हाट्सएप स्टेटस, कोट्स और शायरी यहां देखें
Happy Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस के बेस्ट व्हाट्सएप स्टेटस, कोट्स और शायरी यहां देखें
Embed widget