एक्सप्लोरर

गुजरात: राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के बाद बोले वाघेला- अहमद पटेल हारेंगे इसलिए बीजेपी को वोट दिया

वाघेला ने दावा किया, "कांग्रेस जिन 44 विधायकों पर भरोसा कर रही है, उनमें से भी चार-पांच विधायक पार्टी के समर्थन में वोट नहीं देंगे."

गांधीनगर: बागी कांग्रेस नेता शंकर सिंह वाघेला ने आज कहा कि उन्होंने गुजरात राज्यसभा चुनाव में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार अहमद पटेल को वोट ना देकर बीजेपी उम्मीदवार के लिए वोटिंग की है.  वाघेला के साथ ही उनके पांच समर्थकों ने भी कहा कि उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में वोट दिया है.

वाघेला ने वोट डालने के बाद संवाददाताओं से कहा, "मैने कांग्रेस के पक्ष में वोट नहीं दिया, क्योंकि अहमद पटेल नहीं जीतने वाले इसलिए वोट बर्बाद करने का कोई मतलब नहीं है. हमने कई बार गुजारिश की विधायकों की शिकायतें सुनी जाएं, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने हमारी बात नहीं सुनी."

वाघेला ने दावा किया, "कांग्रेस जिन 44 विधायकों पर भरोसा कर रही है, उनमें से भी चार-पांच विधायक पार्टी के समर्थन में वोट नहीं देंगे."

आपको बता दें कुछ दिनों पहले ही वाघेला ने कांग्रेस से अपना नाता तोड़ लिया है. कल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्वजिय सिंह ने ट्विटर के जरिए वाघेला से कहा था कि उन्हें भूलना नहीं चाहिए कि कांग्रेस ने उनके लिए क्या-क्या किया है. ट्विटर पर दिग्विजय सिंह ने लिखा, ''भूलिए मत कि कांग्रेस ने आपके लिए क्या किया है. आप राजपूत हैं. अहमद भाई की जीत सुनिश्चित कीजिए. वह हमारे दोस्त और समर्थक रहे हैं.'

 

लेकिन वाघेला ने दिग्विजय सिंह की सलाह को दरकिनार कर आज बीजेपी के लिए वोटिंग की और कहा कि जब पटेल की हार होनी है तो उन्हें वोट करने का कोई फायदा नहीं.

पटेल को 176 सदस्यीय सदन में अपनी सीट जीतने के लिए 45 प्राथमिक मतों की जरूरत है. उनके पास इसके लिए एक वोट कम है और उन्हें भरोसा है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दो विधायक और जनता दल-युनाईटेड का एक विधायक उनके पक्ष में मतदान करेंगे.

पटेल ने कहा, "मुझे अपनी जीत का पूरा भरोसा है." वाघेला और उनके समर्थकों द्वारा क्रॉस वोटिंग किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget