एक्सप्लोरर

अमित शाह से सिंधिया तक... किसी भी केंद्रीय मंत्री के ट्विटर बॉयो में बीजेपी का जिक्र नहीं, क्यों?

Jyotiraditya Scindia Twitter: बीजेपी नेता ज्योतिरात्य सिंधिया का ट्विटर अकाउंट अचानक चर्चा में आ गया. दावा जा रहा है कि उनके ट्विटर बॉयो से बीजेपी का जिक्र हटा दिया गया है.

Jyotiraditya Scindia Twitter: मोदी कैबिनेट के किसी मंत्री के ट्विटर हैंडल में बीजेपी का जिक्र नहीं है. वे बीजेपी नेता जो केंद्र सरकार में मंत्री हैं, उनके ट्विटर बॉयो में केवल केंद्रीय मंत्री ही लिखा गया है. मंत्रियों को ट्विटर बॉयो को लेकर शनिवार (20 मई) को अचानक चर्चा शुरू हो गई, जब कुछ सोशल मीडिया हैंडल से दावा किया गया कि बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्या सिंधिया ने अपने ट्विटर हैंडल से बीजेपी का जिक्र हटा दिया है. भारतीय युवा कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई ने ट्वीट में दावा किया कि केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने अपने ट्विटर बॉयो से बीजेपी हटा दिया है. इसके बाद सिंधिया के अगले कदम के बारे में अटकलें लगाई जाने लगीं.

हालांकि, इन दावों में दम नहीं था, क्योंकि सिर्फ सिंधिया ही नहीं मोदी सरकार के किसी भी मंत्री के ट्विटर बॉयो में बीजेपी का जिक्र नहीं है. फिर चाहे अमित शाह ही क्यों न हों.

किसी भी मंत्री ने बीजेपी नहीं लिखा

एबीपी न्यूज ने सभी मंत्रियों के ट्विटर पेज की पड़ताल की तो पाया कि किसी के भी बॉयो में बीजेपी का जिक्र नहीं है. सभी केंद्रीय मंत्रियों ने अपने ट्विटर बॉयो में केवल यूनियन मिनिस्टर और उनके मंत्रालय का नाम ही लिखा है. कुछ मंत्रियों ने अपने संसदीय क्षेत्र का जिक्र किया है, लेकिन पार्टी का जिक्र किसी की प्रोफाइल में नहीं है. हालांकि, एनडीए में बीजेपी की सहयोगी पार्टियों के जो नेता, मंत्री बने हैं, उन्होंने अपने ट्विटर बॉयो में अपने राजनीतिक दल का जिक्र किया है.

सिंधिया ने कांग्रेस पर बोला हमला

वहीं, अफवाह उड़ने के बाद शाम होते-होते ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को जवाब दिया. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पास और कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह दिन भर झूठ और दुष्प्रचार कर रही है. मेरे ट्विटर बायो को देखने के बजाय, अगर वे लोगों के 'मन की बात' पर ध्यान केंद्रित करते, तो भ्रष्ट सरकार 15 महीनों में नहीं गिरती."

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना MLC चुनाव: 'पूरा कर लें ये काम', ओवैसी ने ग्रेजुएट्स से की बड़ी अपील
तेलंगाना MLC चुनाव: 'पूरा कर लें ये काम', ओवैसी ने ग्रेजुएट्स से की बड़ी अपील
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 3 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात

वीडियोज

UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget