एक्सप्लोरर

बड़ी ख़बर: बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में दीया मिर्जा का नाम आया, NCB भेजेगी समन

ड्रग्स के कथित सेवन के मामले की जांच के सिलसिले में जल्द ही NCB दीया मिर्जा को समन भेज सकती है.

मुंबई: सुशांत की मौत मामले से जुड़े ड्रग्स केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई फिल्मी सितारों का नाम आ रहा है. अब अभिनेत्री दीया मिर्जा का नाम इस मामले से जुड़ गया है. ड्रग्स पैडलर अनुज केशवानी ने दीया मिर्जा का नाम लिया है.

सूत्रों के मुताबिक, केशवानी ने बताया कि दीया की मैनेजर ड्रग्स खरीदती थी, इसके सबूत भी दिये हैं. अब इस मामले में एनसीबी जल्द ही दीया मिर्जा को पूछताछ के लिए समन भेज सकती है.

बता दें कि दीपिका पादुकोण, सारा अली खान समेत कई अन्य अभिनेत्रियों का भी नाम आया है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड से जुड़े लोगों के मादक पदार्थों (ड्रग्स) के कथित सेवन के मामले की जांच के सिलसिले में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की प्रबंधक करिश्मा प्रकाश और एक ‘टैलेंट प्रबंधक एजेंसी’ के सीईओ ध्रुव चितगोपेकर को पूछताछ के लिए तलब किया है.

अधिकारी ने बताया कि चितगोपेकर ‘केडब्ल्यूएएन’ टैलेंट प्रबंधक एजेंसी के सीईओ हैं और करिश्मा प्रकाश इस एजेंसी की कर्मचारी हैं. सुशांत राजपूत की ‘टैलंट मैनेजर’ जया साहा से भी सोमवार को एनसीबी ने पूछताछ की थी. अधिकारी ने बताया कि उनसे पूछताछ के दौरान एनसीबी को मामले में कई बॉलीवुड हस्तियों की कथित भूमिकाओं की जानकारी मिली,

उन्होंने बतराया कि एनसीबी द्वारा पहले जिन लोगों से पूछताछ की गई, उनकी व्हाट्सएप चैट में मादक पदार्थों को लेकर हुई बातचीत के संकेत मिले हैं. एनसीबी ने अब तक इस मामले में 12 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती भी शामिल हैं.

Exclusive Photos: दीपिका ने जिस पार्टी के लिए मांगी थी 'हसिस', कोको क्लब में हुई उस स्टार पार्टी की तस्वीरें यहां देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget