एक्सप्लोरर

SpiceJet: चेतावनी को किया था नजरअंदाज, DGCA ने B737 विमान के पायलट का लाइसेंस किया निलंबित

DGCA Suspends License: को-पायलट ने कप्तान से कहा था कि वह बादलों से आगे निकल जाए और उनके बीच से न उड़े, लेकिन पायलट ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया था.

DGCA Suspends Pilot License: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने स्पाइसजेट की मुंबई-दुर्गापुर फ्लाइट (Mumbai To Durgapur Flight) में यात्रियों को आई चोट के मामले में कार्रवाई की है. डीजीसीए ने स्पाइसजेट की उड़ान के पायलट-इन कमांड (PIC) के लाइसेंस (Pilot Licence) को छह महीने के लिए निलंबित कर दिया है. को-पायलट ने कप्तान से कहा था कि वह बादलों से आगे निकल जाए और उनके बीच से न उड़े, लेकिन पायलट ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया था. जिसके बाद डीजीसीए ने पायलट इन कमांड पर ये कार्रवाई की.

यह घटना एक मई को हुई थी जिसमें मुंबई से दुर्गापुर के लिए उड़ान भरने वाले बोइंग बी737 विमान एसजी-945 को उतरते समय गंभीर उथल-पुथल का सामना करना पड़ा था. जिसकी वजह से विमान में बैठे कई यात्रियों को चोट भी लगी थी. सूत्रों से मिली जानकारी ने इस बात की पुष्टि की कि शनिवार को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने स्पाइसजेट के पायलट-इन कमांड (PIC) पर ये कार्रवाई की. स्पाइसजेट विमान में यात्रियों को चोट लगने की घटना इसी साल एक मई को हुई थी. विमान में दो पायलट और चार केबिन क्रू सदस्यों सहित कुल 195 लोग सवार थे.

DGCA ने सस्पेंड किया पायलट का लाइसेंस 
एक मई को स्पाइसजेट के विमान बोईंग बी737 ने मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के लिए उड़ान भरी थी. जब विमान लैंड करने वाला था, तभी गंभीर हवा के विक्षोभ में फंस गया. इस दौरान विमान को लगे झटके से केबिन में रखे सामान यात्रियों के ऊपर आ गिरे, जिससे विमान में सवार कई यात्रियों को चोटें आईं थीं. इस घटना की जांच के लिए टीम गठित की गई थी. जिसके बाद डीजीसीए ने पायलट के लाइसेंस को 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया है.

विमान के कई यात्रियों को आईं थीं चोटें
स्पाइजेट विमान एसजी-945 ने 1 मई को मुंबई से शाम करीब 5.13 बजे दुर्गापुर के लिए उड़ान भरी थी. विमान के उतरते समय गंभीर अशांति का अनुभव हुआ. डीजीसीए ने 2 मई को अपने बयान में कहा था कि इस अवधि के दौरान ऑटोपायलट दो मिनट के लिए बंद हो गया और चालक दल ने मैन्युअल रूप से विमान को उड़ाया. गौरतलब है कि डीजीसीए इससे पहले विमान रखरखाव इंजीनियर और स्पाइसजेट के रखरखाव नियंत्रण केंद्र के प्रभारी पर भी कार्रवाई करते हुए हटा दिया था.

13 अगस्त को DGCA ने जारी की नई गाइडलाइंस
13 अगस्त को विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने देशभर में हवाईअड्डों (Airport) पर पक्षियों (Birds) और अन्य जीवों के विमानों से टकराने (Bird hits Plane) की घटनाएं रोकने के लिए DGCA ने नए दिशानिर्देश जारी किए थे. नियमित गश्त और किसी भी तरह की वन्यजीव गतिविधि पर पायलटों को सूचना देने को कहा. पिछले कुछ हफ्तों में विमानों से पक्षियों के टकराने की कई घटनाएं सामने आई थीं जिसके बाद 4 अगस्त को भी गोफर्स्ट एयरलाइन के विमान ने चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी थी लेकिन एक पक्षी से टकराने के बाद उसे अहमदाबाद हवाईअड्डे पर लौटना पड़ा था.

यह भी पढ़ेंः 

SpiceJet News: बड़ी लापरवाही! 45 मिनट तक बस नहीं आई तो रनवे पर पैदल चले स्पाइसजेट के यात्री, जांच शुरू

DGCA New Guidelines: गो फर्स्ट और स्पाइसजेट की घटना के बाद अलर्ट हुआ DGCA, जारी किए ये दिशा-निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट
India Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क का मामला, महाराष्ट्र में ATS की बड़ी कार्रवाई, 150 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget