एक्सप्लोरर

यात्रियों को एयरोब्रिज पर करना पड़ा लंबा इंतजार, पीने को पानी तक भी नहीं मिला, देखें वीडियो

SpiceJet Flight: स्पाइसजेट की फ्लाइट के यात्रियों का एक वीडियो वायरल हो गया है. बेंगलुरु की फ्लाइट के यात्रियों को एयरोब्रिज पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा था. उन्‍हें पानी तक भी नहीं मिला था.

SpiceJet Airlines News: एयरलाइंस से जुड़ी शिकायतें नहीं थम रही हैं. इस बार स्पाइसजेट (SpiceJet) एयरलाइन के यात्रियों का वीडियो वायरल हो गया है. बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट के यात्रियों को एयरोब्रिज पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा था. उन्‍हें पीने के लिए पानी भी नहीं दिया गया. इस दौरान एक यात्री ने वीडियो बना लिया और फिर उसे सोशल म‍ीडिया पर अपलोड कर दिया. वीडियो में उसने आपबीती बताई. 

यात्री के वीडियो के आधार पर अब नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने दिल्ली हवाई अड्डे पर उस घटना को लेकर स्पाइसजेट से रिपोर्ट मांगी है, जिसमें बेंगलुरु जाने वाली उड़ान के यात्रियों को एयरोब्रिज पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. बताया जा रहा है कि यह घटना बीते मंगलवार की है.

यात्रियों को पानी भी नहीं दिया गया
हालांकि, यह घटना तब सामने आई जब सौमिल अग्रवाल (Soumil Agarwal) नाम के एक यात्री ने अपना वीडियो इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट किया, जिसमें सौमिल कहते दिख रहे हैं कि यात्री 'पानी दो, पानी दो' चिल्‍ला रहे हैं  लेकिन उन्‍हें पानी भी नहीं मिला.

सोमिल ने वीडियो में आरोप लगाया कि यात्रियों को बोर्डिंग गेट पार करने के लिए मजबूर किया गया, जिसके बाद यात्रियों को बीच में ही लॉक कर दिया गया. काफी यात्री फ्लाइट पकड़ना चाहते थे, जबकि प्‍लेन के गेट बंद कर दिए गए. सौमिल के वीडियो में काफी यात्रियों को एयरोब्रिज पर इंतजार करते हुए देखा भी जा सकता है. इसके अलावा कुछ यात्रियों को पानी मांगते हुए भी सुना जा सकता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Soumil Agarwal | Travel (@soumilvlogs)

वीडियो में यात्री ने लगाए ये आरोप
सौमिल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैं समझता हूं कि कभी-कभी फ्लाइट में देरी हो जाती है लेकिन यात्रियों को बोर्डिंग गेट के पार पहुंचा देना, फिर फ्लाइट के गेट बंद करना.. अपने यात्रियों को इन 2 तरीकों में से किसी से भी आगे नहीं जाने देना और उन्हें बीच में लॉक करना अच्छा नहीं है.”

सौमिल ने आगे लिखा, "यात्रियों ने बोर्डिंग गेट खोलने के लिए कहा ताकि वे वेटिंग जोन में वापस आराम कर सकें तो अधिकारियों ने इनकार कर दिया और गायब हो गए. सीनियर सिटीजन ने पानी मांगा क्योंकि वे वहां एक घंटे से अधिक समय से लॉक थे और पानी नहीं था तो अधिकारियों ने उन्हें पानी नहीं दिया और कहा कि गेट खुलने के बाद फ्लाइट में पानी पी लेना. जब लोगों ने उनसे पूछा कि इसमें कितना समय लगेगा तो उनके पास कोई जवाब नहीं था. कौन अपने पैसेंजर्स के साथ ऐसा व्यवहार करता है?”

स्‍पाइस जेट ने दी यह सफाई
एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि देरी मौसम की गड़बड़ी के कारण हुई, जिसके कारण आने वाले क्रू-मेंबर्स ने अपनी ड्यूटी की समय-सीमा को पार कर लिया था. प्रवक्ता ने कहा, "चूंकि यात्रियों ने सुरक्षा जांच पूरी कर ली थी, इसलिए उनसे एयरोब्रिज पर इंतजार करने का अनुरोध किया गया था. उस फ्लाइट के सभी यात्रियों को सर्विस रिकवरी वाउचर प्रदान किए गए थे."

प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली हवाईअड्डे पर औसतन बोइंग विमान का टर्नअराउंड समय 40-45 मिनट है, जबकि इस फ्लाइट में टर्नअराउंड समय औसत टर्नअराउंड समय से लगभग 20 मिनट अधिक था. उन्होंने कहा कि स्पाइसजेट की फ्लाइट SG 8133 (दिल्ली-बेंगलुरु) में 10 जनवरी 2023 को मौसम की गड़बड़ी के कारण देरी हुई थी.

यह भी पढ़ें: Lohri 2023: CM हाउस में पंजाबी सिंगर, मुख्यमंत्री से बोले हरसिमरन आप ने बंदूक वाले गाने बैन कर दिए, जानें भगवंत मान ने क्या दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget