एक्सप्लोरर

DGCA ने घरेलू उड़ानों पर एयरफेयर कैप की अवधि बढ़ाई, 31 मई तक एयरलाइंस नहीं बढ़ा सकेंगी किराया  

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने सोमवार को घरेलू उड़ानों पर किराए की कैपिंग को 31 मई तक बढ़ाया है. इससे एयरलाइंस इस अवधि में किराया नहीं बढ़ा सकेंगी. DGCA ने फरवरी में  न्यूनतम प्राइस बैंड पर 10 प्रतिशत और मैक्सिमम प्राइस बैंड पर 30 प्रतिशत की लिमिट बढ़ाई थी. 

नई दिल्लीः देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने सोमवार को घरेलू उड़ानों पर किराए की कैपिंग को 31 मई तक बढ़ा दिया और 80 प्रतिशत कैपिसिटी को भी बरकरार रखा है. 
 
पिछले साल, कोरोनोवायरस महामारी की पहली लहर के दौरान लगे लॉकडाउन के बाद उड़ानों का संचालन बंद हो गया था और करीब दो महीन बाद फिर शुरू हुआ तब विमानन नियामक ने एयरफेयर कैप लगा दिया था.  फरवरी में DGCA ने न्यूनतम प्राइस बैंड पर 10 प्रतिशत और मैक्सिमम प्राइस बैंड पर 30 प्रतिशत की लिमिट बढ़ा दी थी. 

कार्गो पर लागू नहीं होगा बैन
सर्कुलर में कहा है कि “दिनांक 26-6-2020 के सर्कुलर में आंशिक संशोधन से सक्षम प्राधिकारी ने सर्कुलर की वैधता को आगे बढ़ाकर शेड्यूल्ड इंटरनेशनल वाणिज्यिक यात्री सेवाओं के संबंध में 30 अप्रैल कर दिया है. यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय कार्गो और डीजीसीए द्वारा अप्रूव्ड उड़ानों पर लागू होता नहीं होगा. ” 
 
मार्च में 108 हवाई अड्डों से उड़ानों की दी थी अनुमति 
मार्च में एविएशन रेगुलेटर ने समर शेड्यूल के तहत काम करने के लिए 108 हवाई अड्डों से प्रति सप्ताह 18,843 उड़ानों की अनुमति दी थी. एक ट्वीट में DGCA ने कहा कि “प्रति सप्ताह 18,843 उड़ानों को 108 हवाई अड्डों के लिए / से अंतिम रूप दिया गया है. इन 108 हवाई अड्डों में से बरेली, बिलासपुर, कुरनूल और रूपसी शेडल्यूड एयरलाइनों द्वारा प्रस्तावित नए हवाई अड्डे भी शामिल हैं ” 
 
कोविड-19 नियमों का पालन नहीं करने वाले यात्रियों पर कार्रवाई करने के लिए कहा
कोविड -19 स्थिति के कारण उड़ानों में सीमित ऑक्यूपेसी के कारण यह निर्णय लिया गया. DGCA ने 30 अप्रैल तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. हालांक केस टूके स बेसिस पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा चुनिंदा रूट्स पर इंटरनेशनल शेड्यूल फ्लाइट्स को अनुमति दी जा सकती है. इसके साथ ही एयरपोर्ट अधिकारियों को कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है. 
 

यह भी पढ़ें

EC Bans Counting Day Celebrations: चुनाव आयोग ने 2 मई और इसके बाद विजय जुलूस पर लगाया बैन

Coronavirus India: कोरोना की रफ्तार पर बेहद मामूली ब्रेक, 24 घंटे में आए 3,23,144 नए केस, 2771 ने तोड़ा दम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget