एक्सप्लोरर

'तुर्किए के साथ खत्म करो डील', भारत सरकार ने दिया इंडिगो को 3 महीने का अल्टीमेटम

Indigo Turkish Airlines: इंडिगो की तरफ से लिखित में आश्वासन भी दिया गया कि वह तीन महीने के बाद डंप लीज समाप्त कर देगा और भविष्य में विस्तार नहीं मांगेगा. इंडिगो ने पहले 6 महीने का समय मांगा था.

Indigo Turkish Airlines News: नागरिक विमानन नियामक (DGCA) ने इंडिगो को तुर्किए एयरलाइंस के दो वाइड-बॉडी बोइंग 777 की डंप लीजिंग अवधि तीन महीने बढ़ाकर 31 अगस्त 2025 तक कर दी है. पहले यह समय सीमा 31 मई को खत्म हो रही थी. इंडिगो ने DGCA को पत्र लिखकर तुर्किए एयर एयरलाइंस के साथ इस गठजोड़ को जारी रखने के लिए छह महीने का समय मांगा था, जिसे ठुकरा दिया गया.

तीन महीने के बाद लीज समाप्त कर देगा इंडिगो

केंद्र सरकार की ओर से इंडिगो को तीन महीने का समय इसलिए दिया गया ताकि यात्रियों की सुविधा और उड़ानों में किसी तरह की बाधा न आए. इंडिगो की तरफ से लिखित में आश्वासन भी दिया गया कि वह तीन महीने के बाद डंप लीज समाप्त कर देगा और भविष्य में विस्तार नहीं मांगेगा.

एक सीनियर एविएशन अधिकारी ने कहा कि इंडिगो वर्तमान में तुर्किए एयरलाइन से डैंप लीज के तहत दो बोइंग 777 विमान संचालित कर रही है, जिसकी अनुमति 31 मई, 2025 तक थी. उन्होंने कहा, "इंडिगो ने लीज अवधि को छह महीने के लिए और बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिस पर सहमति नहीं बनी."

तुर्किए की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी की सुरक्षा मंजूरी रद्द की गई

भारत ने करीब दो सप्ताह पहले तुर्किए की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी थी, जिसके बाद उसे नौ हवाई अड्डों पर प्रतिबंध लगा दिया गया. साल 2023 से इंडिगो तुर्किए एयरलाइंस के साथ डेंप लीज डील के तहत दिल्ली और मुंबई से इस्तांबुल के बीच उड़ानें संचालित कर रही है. इंडिगो ने 2018 से तुर्की के साथ कोड शेयर किया है. तुर्की और इंडिगो की उड़ानों पर यात्रियों की एक बड़ी संख्या तुर्की नेटवर्क पर इस्तांबुल के माध्यम से भारत और बाकी दुनिया के बीच उड़ान भरती है.

इंडिगो ने कहा कि सभी नियमों का पालन करेंगे

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने शुक्रवार को कहा कि तुर्किए एयरलाइंस के विमानों के वेट लीजिंग पर सरकार के सभी नियम का पालन करेंगे. वेट लीजिंग में विमान देने वाली कंपनी ही चालक दल, रखरखाव और बीमा का इंतजाम करती है. इंडिगो तुर्किए एयरलाइंस से पट्टे पर लिए गए दो बोइंग 777 विमानों के साथ इस्तांबुल के लिए सीधी उड़ानें संचालित कर रही है, जिनमें से प्रत्येक में 500 से अधिक सीटें हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget