एक्सप्लोरर

BIG NEWS: देवेंद्र फडणवीस फिर बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, 'अजीत पवार' को दिया धन्यवाद

बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने राज्य के उप मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ ली है. दोनों नेताओं को आज सुबह करीब आठ बजे शपथ दिलाई गई.

मुंबई: महाराष्ट्र में रातों रात राजनीति की तस्वीर बदल गई है. राज्य में बीजेपी और एनसीपी की सरकार बन गई है. बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने राज्य के उप मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ ली है. दोनों नेताओं को आज सुबह करीब आठ बजे शपथ दिलाई गई.

सूत्रों के मुताबिक, अजीत पवार बागी बने हैं. एनसीपी का एक धड़ा बीजेपी के साथ गया है. अब बीजेपी को फ्लोर टेस्ट पर बहुमत साबित करना होगा. कहा जा रहा है कि अजीत पवार के पास नंबर हैं.

फडणवीस ने अजीत पवार को दिया धन्यवाद

शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा है, ‘’महाराष्ट्र की जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया था. हमारे साथ लड़ी शिवसेना ने उस जनादेश को नकार दिया और दूसरी जगह गठबंधन बनाने की कोशिश की. महाराष्ट्र को स्थिर शासन देने की जरूरत थी. महाराष्ट्र को स्थायी सरकार देने का फैसला करने के लिए मैं अजीत पवार को धन्यवाद देता हूं.

शपथ लेने के बाद अजीत पवार ने कहा कि बहुत दिनों तक आपने देखा कि चुनाव के नतीजे 24 तारीख को आए, लेकिन कोई सरकार बना नहीं सका. महाराष्ट्र की जनता और किसानों की समस्याओं का सामाधान करने के लिए हमने ये फैसला लिया और सरकार बनाई.

पीएम मोदी ने दी ट्वीट कर बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार को ट्वीट कर बधाई दी है. पीएम मोदी ने लिखा है, ''देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के सीएम और अजीत पवार को डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेने पर बधाई. मुझे विश्वास है कि दोनों नेता महाराष्ट्र के उज्जवल भविष्य के लिए काम करेगे.''

अमित शाह ने भी दी बधाई

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट किया है, ‘’देवेंद्र फडणवीस जी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और श्री अजीत पवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई. मुझे विश्वास है कि यह सरकार महाराष्ट्र के विकास और कल्याण के प्रति निरंतर कटिबद्ध रहेगी और प्रदेश में प्रगति के नये मापदंड स्थापित करेगी.’’

यह भी पढ़ें- राजस्थान में दर्दनाक हादसा: नागौर में मिनी बस पेड़ से टकराई, एक बच्ची समेत 12 लोगों की मौत

झारखंड में नक्सलियों का बड़ा हमला, लातेहार में पुलिस वैन पर फायरिंग में चार जवान शहीद

सचिन पायलट ने कहा- कांग्रेस पार्टी चाहती है अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर, अब बंद हो राजनीति

बेरोजगारी पर बिहार के शिक्षा मंत्री का अजीबो-गरीब बयान, कहा- अधिक लोगों के शिक्षित होने के कारण हो रही समस्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
इस वक्त देश में कितने CM शादीशुदा, कितने अविवाहित और कितनों का हुआ तलाक, देखें डेटा
इस वक्त देश में कितने CM शादीशुदा, कितने अविवाहित और कितनों का हुआ तलाक, देखें डेटा
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'
राघव चड्ढा ने PM मोदी से की मुलाकात, कहा- 'एक ऐसी सुबह जिसे मैं....'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget