एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: शिवसेना से गठबंधन पर बोले सीएम फडणवीस- उद्धव के साथ मेरी घोषणा अंतिम

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि गठबंधन पर उनकी और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की घोषणा अंतिम है. उन्होंने कहा कि इस घोषणा से इतर किसी नेता के बयान पर विचार नहीं किया जाएगा.

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि शिवसेना-बीजेपी गठबंधन फार्मूला पर उनके और उद्धव ठाकरे द्वारा की गई घोषणा अंतिम है. सीएम फडणवीस ने ये बातें महाराष्ट्र विधानसभा के अंतिम बजट सत्र की पूर्व संध्या पर कही. दरअसल, सोमवार को गठबंधन की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों दलों के बीच मतभेद उभर कर सामने आ गए थे.

सीएम फडणवीस ने कहा कि इस मुद्दे पर बीजेपी नेता और मंत्री चंद्रकांत पाटिल और उनके कैबिनेट सहकर्मी रामदास कदम का कोई भी बयान जो मेरे और शिवसेना प्रमुख उद्धव के घोषित फैसले से अलग होगा उस पर विचार नहीं किया जाएगा. गठबंधन की घोषणा करते हुए फडणवीस और ठाकरे ने कहा था कि सभी पद बराबर-बराबर साझा किये जाएंगे.

इससे पहले शिवसेना नेता रामदास कदम ने कहा था कि महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के बीच ढाई-ढाई साल सीएम पद रखने की शर्तों पर सहमति बनी थी. इसके बावजूद बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का ये बयान देना अनुचित है कि विधानसभा चुनाव में अधिक सीटें हासिल करने वाली पार्टी मुख्यमंत्री पद पर फैसला करेगी.

शिवसेना नेता ने कहा कि अगर बीजेपी वादे को पूरे नहीं करना चाहती है तो वह चुनाव पूर्व गठबंधन को तुरंत तोड़ने के लिए स्वतंत्र है. दरअसल, बीजेपी के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा है कि उनकी पार्टी का मानना है कि इस साल विधानसभा चुनाव होने के बाद जिस सहयोगी दल को अधिक सीटें आएंगी, उसे मुख्यमंत्री पद हासिल होगा.

यह भी पढ़ें-

परमाणु हथियारों पर मनमोहन सिंह ने कहा- भारत इस शक्ति का पहले इस्तेमाल नहीं करने पर अडिग  बांग्लादेश: प्लेन हाइजैक की कोशिश नाकाम, कमांडो ने अपहरणकर्ता को मार गिराया देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget