एक्सप्लोरर

पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- कोरोना से हुई 950 मौतों को छुपाया गया

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है. फडणवीस का कहना है कि प्रदेश सरकार कोरोना से हुई 950 मौतों को छुपा रही है.

मुंबई: महाराष्ट्र में जानलेवा कोरोना वायरस का कहर जारी है. यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख सात हज़ार 958 तक पहुंच गई है. इस महामारी से राज्य में अब तक 3,950 मौतें हो चुकी हैं. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार पर कोरोना से हुई 950 मौतों को छुपाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने कोविड-19 से हुई 950 मौतों की जानकारी नहीं दी, जो आईसीएमआर के दिशानिर्देशों का उल्लंघन है.

देवेन्द्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में फडणवीस ने कहा, ‘कोविड-19 के कारण (मुंबई में) हुई करीब 950 मौतों की सूचना नहीं है. यह काफी गंभीर मामला है, साथ ही खतरनाक भी.’

गौरतलब है कि राज्य सरकार के मुताबिक, कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित मुंबई में 14 जून तक 2,182 लोगों की मौत हुई है. लेकिन फडणवीस ने दावा किया कि मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में हुई 950 मौतों में से 500 के बारे में मृत्यु समीक्षा समिति को भी जानकारी नहीं दी गई.

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता ने आरोप लगाए, ‘मृत्यु समीक्षा समिति ने 451 मौतों को गैर कोविड मौत बताया. बहरहाल, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद् (आईसीएमआर) के दिशानिर्देशों के मुताबिक ये सभी मौत कोविड-19 के कारण हुईं हैं.’

उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि समिति बताए कि उसने किसके दबाव में मौतों को गैर कोविड-19 मौत बताया.

फडणवीस ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की

पूर्व मुख्यमंत्री ने पूछा, ‘बृहन्मुंबई नगरपालिका परिषद् (बीएमसी) ने आईसीएमआर के दिशानिर्देशों का पालन करने से इंकार कर दिया है और कुछ मौतों को कोविड-19 के कारण नहीं बताया गया. आईसीएमआर के स्पष्ट दिशानिर्देश के बावजूद मृत्यु समीक्षा समिति ने उन मौतों को गैर कोविड-19 मौत क्यों बताया?’

उन्होंने कहा कि समिति की कार्रवाई न केवल निंदनीय है बल्कि आपराधिक प्रकृति की है.

उन्होंने आगे कहा, ‘एक और घटना है जिसमें मुंबई के विभिन्न अस्पतालों में 500 मौतों की जानकारी मृत्यु समीक्षा समिति को नहीं भेजी गई. मैं जानना चाहता हूं कि राज्य सरकार क्या कार्रवाई करने जा रही है.’ इसके साथ ही उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की.

यह भी पढ़ें- 

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, शोपियां एनकाउंटर में तीन आतंकी ढेर

कोरोना संकट: होम आइसोलेशन में कैसे ठीक हो रहे हैं लोग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget