एक्सप्लोरर

Sanjay Raut Threat Case: संजय राउत को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध नहीं

Sanjay Raut Threat Case: आरोपी युवक ने शुक्रवार को संजय राउत को कॉल किया था, लेकिन राउत ने कॉल नहीं उठाया तो फिर उसने धमकी भरा मैसेज भेजा. 

Maharashtra Sanjay Raut Threat Case: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत को धमकी देने के मामले में शनिवार (1 अप्रैल) को मुंबई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 23 वर्षीय राहुल तलेकर (Rahul Talekar) नामक युवक को पुणे (Pune) से गिरफ्तार किया. आरोपी का किसी पॉलिटिकल पार्टी से कोई संबंध नहीं है. 

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी का गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से कोई संबंध नहीं है. राहुल ने शराब के नशे में संजय राउत को धमकी भरा मैसेज भेजा था. उसने पुलिस के सामने ये कबूल किया है. 

संजय राउत को दी थी धमकी

संजय राउत को भेजे गए मैसेज में उन्हें कथित तौर पर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तरह मार डालने की धमकी दी गई थी. मूसेवाला की पिछले साल मई में पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. बाद में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के सदस्य गोल्डी बराड़ ने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी. 

मुंबई और पुणे पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस मामले को लेकर संजय राउत ने कंजूरमार्ग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद मुंबई और पुणे पुलिस ने शुक्रवार रात एक संयुक्त अभियान चलाकर आरोपी को गिरफ्तार किया. इस मामले पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उसने शराब के नशे में मैसेज भेजा था. हालांकि, उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की विस्तृत जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी. 

मैसेज में क्या लिखा था?

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मैसेज में संजय राउत को हिंदू विरोधी’ बताते हुए लिखा गया था, "दिल्ली में मिल तू, एके-47 से उड़ा दूंगा. मूसेवाला टाइप. लॉरेंस की ओर से मैसेज है, सोच कि सलमान और तू फिक्स, तैयार रहना." इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन सदस्यों ने मूसेवाला की हत्या के कुछ दिनों बाद बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को हत्या की धमकी वाला पत्र भेजा था. 

अधिकारी के अनुसार, संजय राउत को हत्या की धमकी वाला मैसेज भेजने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है. उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस सलमान खान को धमकी भरा पत्र भेजे जाने के मामले की पहले से ही जांच कर रही है और राउत मामले में पकड़े गए युवक से सलमान मामले के सिलसिले में भी पूछताछ की जाएगी.

ये भी पढ़ें- 

Tamil Nadu Hindi Row: चेन्नई में रेलवे स्टेशन के नेमबोर्ड पर हिंदी के अक्षरों पर पोती कालिख, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

538 जांबाज अग्निवीर पास-आउट होकर भारतीय सेना में शामिल, जम्मू कश्मीर में खाई देश की रक्षा की कसम
538 जांबाज अग्निवीर पास-आउट होकर भारतीय सेना में शामिल, जम्मू कश्मीर में खाई देश की रक्षा की कसम
अभिषेक बनर्जी से मिलने अस्पताल पहुंचीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाला गुस्सा, कहा- शासक हत्यारे...
अभिषेक बनर्जी से मिलने अस्पताल पहुंचीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाला गुस्सा, कहा- शासक हत्यारे...
'मां गंगा के आशीर्वाद से तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार', नितिन नवीन का उत्तराखंड चुनाव से पहले बड़ा दावा
'मां गंगा के आशीर्वाद से तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार', नितिन नवीन का उत्तराखंड चुनाव से पहले बड़ा दावा
दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, पाकिस्तानी एजेंसी ISI के 8 एजेंट गिरफ्तार
दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, पाकिस्तानी एजेंसी ISI के 8 एजेंट गिरफ्तार

वीडियोज

Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई
Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: इलाके में इंसाफ की मांग हुई तेज| Khora Murder | Breaking News | Latest News
UP Electricity Price Hike: भारी किल्लत के बीच बढ़ी दरें, आपके बिल पर कितना असर पड़ेगा! | Breaking
New Tata Tiago Facelift 2026: Budget Hatchback Segment की Game Changer? #tata #tatatiago #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
राजस्थान से दिल्ली तक अचानक वाइब्रेट करने लगे मोबाइल, किस लिए आया ये अलर्ट?
Video: वृंदावन के वंशीवट पर तेज प्रताप यादव ने की रासलीला, गोपियों के साथ नृत्य कर बजाई बांसुरी
वृंदावन के वंशीवट पर तेज प्रताप यादव ने की रासलीला, गोपियों के साथ नृत्य कर बजाई बांसुरी
RCB vs GT Final: बेंगलुरू या गुजरात, फाइनल में किसका साथ देगी अहमदाबाद की पिच? देखें सबसे बड़ा प्रिडिक्शन
बेंगलुरू या गुजरात, फाइनल में किसका साथ देगी अहमदाबाद की पिच? देखें सबसे बड़ा प्रिडिक्शन
2 साल तक डेट, और फिर गुपचुप शादी, 80 के दशक की धर्मेंद्र की वो हिरोइन, जिसने करियर के पीक पर छोड़ी एक्टिंग
2 साल तक डेट, और फिर गुपचुप शादी, 80 के दशक की धर्मेंद्र की वो हिरोइन, जिसने करियर के पीक पर छोड़ी एक्टिंग
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
Karnataka Politics: कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
कर्नाटक में सिद्धारमैया के बेटे को कैबिनेट में शामिल करेंगे डीके शिवकुमार? पूर्व CM के करीबी का बड़ा बयान
एक दिन के लिए न निकले सूरज तो क्या होगा, जानें कितनी देर जिंदा रह सकेगा इंसान?
एक दिन के लिए न निकले सूरज तो क्या होगा, जानें कितनी देर जिंदा रह सकेगा इंसान?
'आपको भी मुबारक' शाहीन अफरीदी ने पत्रकार के नाम को समझा ईद मुबारक, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
'आपको भी मुबारक' शाहीन अफरीदी ने पत्रकार के नाम को समझा ईद मुबारक, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Embed widget