एक्सप्लोरर

Maharashtra: अमृता फडणवीस और उद्धव ठाकरे के बीच हुए विवाद पर Devendra Fadnavis का आया बयान, कहा- 'नहीं हो नोकझोंक'

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे और मेरी पत्नी में एक समानता है. ठाकरे ताना मारना बंद नहीं करते और पत्नी बेवजह के बयानों पर प्रतिक्रिया देना बंद नहीं करती हैं.

Maharashtra News: हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की पत्नी अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) ने जमकर एक दूसरे पर जुबानी तीर चलाए. अब इसी मसले पर पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी पत्नी अमृता फडणवीस और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच तीखी नोकझोंक नहीं हो. 

एक सवाल के जवाब में फडणवीस ने कहा, ''देखिए, मुख्यमंत्री उद्धव जी और मेरी पत्नी में एक समानता है. उद्धव जी ताना मारना बंद नहीं करते और मेरी पत्नी बेवजह के बयानों पर प्रतिक्रिया देना बंद नहीं करती हैं.''

फडणवीस ने कहा, ''मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री के रूप में उद्धव जी को अपना स्तर ऊंचा रखना चाहिए. अगर कुछ कहा भी जाए तो मेरी पत्नी को जवाब नहीं देना चाहिए. ऐसी चीजों को नज़रअंदाज करना चाहिए, लेकिन यह उनका मुद्दा है, मैं और कुछ नहीं कहूंगा.'' पेशे से बैंककर्मी अमृता फडणवीस ट्विटर पर बहुत सक्रिय रहती हैं और अक्सर शिवसेना के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार पर कटाक्ष करती हैं.

हाल ही में उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने का आदेश दिए थे. इसके बाद अमृता फडणवीस ने ठाकरे का नाम लिए बिना कहा, ''ऐ भोगी, कुछ तो सीखो हमारे योगी से.’’

इसी बात को लेकर बाद में उद्धव ठाकरे ने अमृता फडणवीस पर तंज कसते हुए एक कार्यक्रम में कहा, ''राज्य के मुख्य सचिव मनुकुमार श्रीवास्तव गाते हैं, यह जानकर मैं चौंक गया. मैंने सोचा था कि आज तक केवल एक ही व्यक्ति गाता है.''

अमृता फडणवीस गायिका भी हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री के एक रिश्तेदार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई का हवाला देते हुए जवाबी हमला बोला. उन्होंने एक समाचार रिपोर्ट को टैग करते हुए ट्वीट किया, ''मैंने सोचा था कि केवल आप ही अरबपति हैं. मैं यह जानकर चौंक गई कि आपकी पत्नी का भाई भी अरबपति है.''

Navneet Rana Bail: सांसद नवनीत राणा को जेल में ही गुजारनी होगी रात, बेल मिलने के बाद अब कल हो पाएगी रिहाई - इन शर्तों पर मिली है जमानत

Tent City in Varanasi: काशी में रेत पर बसेगा तंबुओं का शहर, नवरात्रि से शिवरात्रि तक बसेगी टेंट सिटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget