एक्सप्लोरर

...जब शरद पवार ने ये कहा तो मान गये अजित पवार

अजित पवार सुनते रहे. शरद पवार ने फिर कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दो और अगर तुम इस्तीफ़ा नहीं दे सकते तो कल जब विधानसभा में विश्वास मत होगा तो वहां मत आना.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र की सियासत में घटनाक्रम बेहद तेजी से बदल रहा है. आज सुप्रीम कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया था, कल होने वाले इस फ्लोर टेस्ट से पहले ही महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम अजित पवार ने इस्तीफा दे दिया है. सोमवार शाम को ही पवार परिवार ने अजित पवार को मनाने की मुहिम तेज कर दी थी. आज सुबह मुम्बई के ट्राइडेंट होटल में शरद पवार, सुप्रिया सुले, प्रफुल्ल पटेल और जयंत पाटिल ने अजित पवार से मुलाक़ात की. सूत्रों के मुताबिक शरद पवार ने कहा कि मैं तुमसे नाराज़ नहीं हूं. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देकर वापिस अपने घर आ जाओ. सुप्रिया सुले ने भी अजित पवार से निवेदन किया कि आपका फ़ैसला ग़लत है और बीजेपी की सरकार बनने नहीं जा रही है. आप घर वापसी कर लीजिए.

अजित पवार सुनते रहे. शरद पवार ने फिर कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दो और अगर तुम इस्तीफ़ा नहीं दे सकते तो कल जब विधानसभा में विश्वास मत होगा तो वहां मत आना. इतना ही नहीं शरद पवार ने यहां तक कहा कि अगर तुम्हें लग रहा है कि बीजेपी का स्पीकर तुम्हें एनसीपी का विधायक दल का नेता बना देंगे और तुम व्हिप जारी कर दोगे तो ऐसा नहीं हो पाएगा. मैंने इसका हल भी निकाल लिया है. मैंने वकीलों से बात की है किसी भी पार्टी को तोड़ने के लिए 2/3 बहुमत की ज़रूरत होती है. अगर तुम नहीं मानोगे तो मैं एनसीपी बी बना दूंगा और मेरे पास 51 विधायक हैं तो एनसीपी के विधायक दल के नेता बनने के बावजूद भी मैं सरकार बनने नहीं दूंगा.

इस बैठक में शरद पवार, सुप्रिया सुले, प्रफुल्ल पटेल, जयंत पाटिल मौजूद थे. शरद पवार की इस बैठक के कुछ ही घंटो बाद अजीत पवार ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया.

महाराष्ट्र: कल शपथ ले सकते हैं उद्धव ठाकरे, जयंत पाटिल और बाला साहेब थोराट बनेंगे डिप्टी सीएम- सूत्र

उद्धव ठाकरे कल मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले सकते हैं. एनसीपी के जयंत पाटिल और कांग्रेस के बालासाहेब थोराट उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. ठाकरे को आज शाम गठबंधन का नेता चुना जाएगा. जानकारी के मुताबिक विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को दिया जाएगा, इसी के आधार पर राज्यपाल उद्धव ठाकरे और बाकी दोनों नेताओं को शपथ दिला सकते हैं. बता दें कि आज ही डिप्टी सीएम के तौर पर अजित पवार और सीएम के तौर पर देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफे का एलान किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई, CJP प्रोटेस्ट का मामला HC पहुंचा
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई, CJP प्रोटेस्ट का मामला HC पहुंचा
SIR विवाद पर नड्डा का पलटवार, खरगे से बोले- 'झूठ फैलाना बंद करें'
SIR विवाद पर नड्डा का पलटवार, खरगे से बोले- 'झूठ फैलाना बंद करें'
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी बोले, 'CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी बोले, 'CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget