एक्सप्लोरर

Delhi Election: 'शाहीनबाग' के जरिए मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहते हैं CM केजरीवाल- देवेंद्र फडणवीस

बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर देश का माहौल खराब करने का आरोप लगाया हैउन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल ने विकास के नाम पर दिल्ली की जनता को ठगा है

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अंतिम चरण का चुनाव काफी जोर-शोर से चल रहा है. सभी पार्टियों के तमाम बड़े नेताओं ने खुद को पूरी तरह से चुनाव प्रचार में झोंक दिया है. इसी सिलसिले में बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने दिल्ली के कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सीधा हमला बोला. देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि दिल्ली के सीएम ने विकास के नाम पर यहां के लोगों को ठगा है और दिल्ली की जनता से झूठे वादे किये हैं.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने हरी नगर, वजीरपुर और शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया. यहां उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल देश के वातावरण को जान-बूझकर खराब कर रहे हैं और यह बहुत गलत राजनीति है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल शाहीन बाग के जरिये  मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहते हैं.

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली वालों को सपने दिखाने के अलावा कुछ नहीं किया. सिर्फ एक काम केजरीवाल ने जरूर किया है और वो है पीएम मोदी की योजनाओं को दिल्ली में लागू नहीं होने देना. उन्होंने कहा कि सीएम का काम होता है कि केंद्र सरकार की योजनाएं जिससे जनता को लाभ हो उसे जनता तक पहुंचाना लेकिन केजरीवाल ने इन योजनाओं को लागू होने से रोक दिया.

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को ठगा है- फडणवीस 

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''आप चीफ केजरीवाल ने विकास के नाम पर दिल्ली के लोगों को ठगा है और दिल्ली की जनता से झूठे वादे किये हैं लेकिन जहां- जहां पीएम मोदी का हाथ लगा वहां-वहां विकास हुआ है क्योंकि पीएम मोदी का काम बोलता है और पीएम मोदी का नाम बोलता है.''

फडणवीस बोले- लोगों को गुमराह कर रहे केजरीवाल

बीजेपी नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने लोगों को नागरिकता कानून के नाम पर गुमराह कर रहें हैं कि केंद्र सरकार उनकी नागरिकता छीन रही है जिसके कारण केजरीवाल देश का माहौल जानबूझ कर खराब कर रहें है. उन्होंने कहा कि शाहीन बाग अरविंद केजरीवाल की साजिश का हिस्सा है. केजरीवाल की शह के बगैर शाहीन बाग का धरना नहीं चल सकता था, शाहीन बाग के जरिये केजरीवाल मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि केजरीवाल के नाटक के झांसे में दिल्ली की जनता नहीं आयेगी और 8 फरवरी को यहां की जनता बीजेपी की सरकार बनाने के लिए वोट करेगी.

आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार

बता दें कि जिन हरी नगर, वजीरपुर और शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में देवेंद्र फडणवीस चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे वहां से बीजेपी ने तजिंदर पाल सिंह बग्गा, डॉ महेंदर नागपाल और रेखा गुप्ता को मैदान में उतारा है. दिल्ली में चुनाव प्रचार आज शाम में थम जाएगा और इसके बाद आठ फरवरी को मतदान होना है. मतों की गिनती 11 फरवरी को की जाएगी.

यह भी पढ़ें-

वरिष्ठ वकील परासरन बने राम जन्मभूमि ट्रस्ट के पहले सदस्य, जानिए उनका पूरा परिचय

ABP Opinion Poll: किसको चुनेगी दिल्ली-किसके सिर सजेगा दिल्ली का ताज, जानें सबसे ताज़ा ओपिनियन पोल के आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये हिंदुस्तान आपके अब्बूजान का नहीं', इंडिया ब्लॉक की महारैली पर BJP का पलटवार
'ये हिंदुस्तान आपके अब्बूजान का नहीं', इंडिया ब्लॉक की महारैली पर BJP का पलटवार
CM विजय ने तमिलनाडु दिवस की दी बधाई, लोगों से की ये बड़ी अपील
CM विजय ने तमिलनाडु दिवस की दी बधाई, लोगों से की ये बड़ी अपील
Ramlila Maidan Rally Live: राहुल गांधी बोले- 'CEC ज्ञानेश कुमार जेल जाएगा', बीजेपी ने कहा- इंडिया गठबंधन का फ्लॉप शो
Live: राहुल गांधी बोले- 'CEC ज्ञानेश कुमार जेल जाएगा', बीजेपी ने कहा- इंडिया गठबंधन का फ्लॉप शो
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
Embed widget