एक्सप्लोरर

आतंकियों जैसी क्रूर पाकिस्तान की BAT का इलाज करो!

नई दिल्ली: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. वह लगातार घाव दिये जा रहा है. आज सुबह जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के हमले से सेना के जेओसी और बीएसएफ के हेड कांस्टेबल शहीद हो गये. शहीद जवानों के शव से बर्बरता की गई. बताया जा रहा है कि यह हमला पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम ने किया.  दो भारतीय जवानों के शव के साथ पाकिस्तान ने की बर्बरता, भारत माकूल जवाब देगा  इस हमले के बाद पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम यानी BAT ने जवानों के शव के साथ बर्बरता की. इस हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को माकूल जवाब देने का एलान किया. भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान के इस बर्बरतापूर्ण हमले का करारा जवाब दिया जाएगा. ...तो BAT ने पूरी तैयारी के साथ भारतीय सीमा में दाखिल होकर हमारे जवानों को निशाना बनाया! आतंकियों जैसी क्रूर पाकिस्तान की BAT पाकिस्तान की BAT. ब़ॉर्डर एक्शन टीम. जो इंसानों के भेष में जानवर हैं. जिनके लिए खून खुराक है. जो जंग में कोई कानून नहीं मानते. ऐसा पहली बार नहीं है जब BAT ने भारतीय जवान को निशाना बनाया हो. पिछले साल भारतीय सेना के जवान मनदीप पर पाकिस्तान के दरिदों की इस टोली ने घात लगाकर हमला किया था. पाकिस्तानी सेना के SSG के कमांडो होते हैं. यानी ये होते सैनिक हैं लेकिन उनका काम आतंकियों जैसा होता है. पाकिस्तान की बैट टीम एलओसी पर भारतीय सैनिकों पर घात लगाकर हमले करने के लिए कुख्यात है. ये खास तौर से पेट्रोलिंग कर रहे जवानों को एम्बुस करती है. पाकिस्तानी बैट टीम में आतंकियों के साथ-साथ पाकिस्तानी सेना के जवान भी शामिल होते हैं. इस टीम के आतंकियों और जवानों को घात लगाकर हमला करने की विशेष ट्रेनिंग दी जाती है. ये टीम भारतीय जवानों पर हमला करने के बाद उनके शरीर को क्षत-विक्षत कर देती है. जब भी कभी सरहद पर बैट टीम कोई हमला करती है तो पाकिस्तानी सेना उन्हें कवर-फायर देती है. ताकि भारतीय सैनिकों को उनके एलओसी पर आने का पता न लगा सके. पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में भारतीय सैनिकों का ध्यान भटका दिया जाता है. पाकिस्तानी सेना ने बैट टीम को इसलिए बनाया हुआ है ताकि पकड़े जाने पर इस टीम के सदस्यों को ये कहकर मानने से इंकार कर देगी कि वे उसकी सेना के जवान हैं. उन्हें वो आंतकी या फिर मुजाहीद या फिर (कश्मीरी) लड़ाके बताकर अपना पल्ला झाड़ सकती है. वर्ष 2011 में पाकिस्तानी बैट टीम ने पहले भी कुपवाड़ा में कुमाउं रेजीमेंट के जवान के शव को मारने के बाद क्षत-विक्षत कर दिया था. इसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन-जिंजर में पाकिस्तानी सेना के आठ जवानों को मार गिराया था. वर्ष 2013 में पाकिस्तानी बैट टीम मेंढर सेक्टर में सेना के जवान हेमराज का सर काटकर अपने साथ ले गई थी. उस वक्त तत्कालीन थलसेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने दावा किया था कि हेमराज के सर के बदले सेना ने पाकिस्तान के करीब 20 जवानों को मार गिराया था. भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही सेना को इस बात की आंशका थी कि पाकिस्तानी सेना इस अपमान का बदला लेने के लिए कोई ना कोई जवाबी कारवाई कर सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ज्ञानेश कुमार को...', CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन भी करेगा प्रोटेस्ट, बताई तारीख
'ज्ञानेश कुमार को...', CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन भी करेगा प्रोटेस्ट, बताई तारीख
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
CJP अब प्रदर्शन करेगी या नहीं? रिहा होने के बाद सौरव दास ने कर दिया खुलासा
CJP अब प्रदर्शन करेगी या नहीं? रिहा होने के बाद सौरव दास ने कर दिया खुलासा

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget