एक्सप्लोरर

देश का मूड: मोदी सरकार-2 के सबसे लोकप्रिय मंत्री बने अमित शाह, सर्वे में राजनाथ और गडकरी बहुत पीछे

सर्वे में करीब आधे से ज्यादा लोगों ने गृहमंत्री अमित शाह को मोदी सरकार का सबसे लोकप्रिय मंत्री बताया है. एबीपी न्यूज़ ने सी-वोटर के साथ मिलकर ये सर्वे कराया है. अमित शाह को 50.80 फीसदी लोगों ने मोदी सरकार-2 का सबसे लोकप्रिय मंत्री बताया है.

नई दिल्ली: मोदी सरकार-2 के 100 दिन पूरे हो चुके हैं. इन सौ दिनों में तीन तलाक, अनुच्छेद 370, यूएपीए और मोटर व्हीकल एक्ट जैसे फैसले लिए गए. ऐसे में एबीपी न्यूज़ ने सर्वे के जरिए ये जानने की कोशिश की कि इन 100 दिनों में मोदी सरकार-2 के किस मंत्री को जनता ने सबसे ज्यादा पसंद किया है. सर्वे में करीब आधे से ज्यादा लोगों ने गृहमंत्री अमित शाह को मोदी सरकार का सबसे लोकप्रिय मंत्री बताया है. सर्वे में 50.80 फीसदी लोगों ने अमित शाह को पसंद किया. वहीं दूसरे नंबर पर सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी रहे जिसे 17.10 फीसदी लोगों ने सबसे लोकप्रिय मंत्री बताया है.

सर्वे के आंकड़े

अमित शाह- 50.80 नितिन गडकरी- 17.10 स्मृति ईरानी- 12.80 राजनाथ सिंह- 5.50 निर्मला सीतारमण- 1.7 कह नहीं सकते- 12.20

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के चेहरे साथ विजय रथ पर सवार हुई बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में इसे दोहराया. ये जीत 2014 के लोकसभा चुनाव से बड़ी जीत रही. साल 2014 में बीजेपी ने 282 सीटें जीती थीं तो इस बार हुए लोकसभा चुनाव में अकेले 303 सीटें जीत लीं. एक तरफ जहां नरेंद्र मोदी के चेहरे के सामने विपक्ष टिक नहीं पाया तो दूसरी तरफ बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह की चुनावी रणनीति ने विपक्ष की नींव हिला दी. राजनीतिक गलियारे में इसे 'मोदी-शाह' का युग कहा गया, जिसकी काट किसी के पास नहीं है. चुनाव दर चुनाव और जीत दर जीत अमित शाह ने अपना लोहा मनवाया.

इस लोकसभा चुनाव में वही हुआ जिसकी सभी उम्मीद कर रहे थे. अमित शाह ने संसद का चुनाव लड़ने का फैसला किया. आडवाणी की जगह गांधी नगर से अमित शाह को बीजेपी ने उतारा. अमित शाह को जीतने में कोई परेशानी नहीं हुई. अमित शाह को 69.67 फीसदी यानी 894624 वोट मिले. बीजेपी की जीत के बाद मोदी सरकार-2 के मंत्रिमंडल गठन का समय आया. सबकी नजरें अमित शाह पर थीं. कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन 30 मई 2019 को तस्वीर साफ हो गई. अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली. अगले दिन 31 मई को ये साफ हो गया कि अमित शाह, राजनाथ सिंह की जगह देश के नए गृह मंत्री होंगे.

पार्टी प्रबंधन और कुशल चुनावी रणनीति बनाने वाले अमित शाह ने गृहमंत्री का पदभार संभालने के बाद एक मंत्री के रूप में भी खुद को स्थापित किया. अनुच्छेद 370 और यूएपीए जैसे मुद्दों पर शाह ने सरकार के पक्ष को मजबूती से रखा और संसद में इसको लेकर कानून बना. अनुच्छेद 370 में हुए बदलाव को संसद से मंजूरी मिलने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अमित शाह का विशेष रूप से धन्यवाद किया.

(नोट- एबीपी न्यूज ने सी-वोटर के साथ मिलकर ये सर्वे देशभर में कराया है और इसके लिए अगस्त 2019 के आखिरी हफ्ते में देश के सभी राज्यों में सर्वे कराया गया है. इसके लिए कुल 11308 लोगों से बातचीत की गई.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजा बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजा बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
बंगाल CM की जान को खतरा! अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
बंगाल CM की जान को खतरा! अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget