एक्सप्लोरर

ABP Cvoter Survey: केंद्र के कामकाज से खफा है हरियाणा! इस सर्वे ने बढ़ा दी है NDA की टेंशन

ABP Cvoter Survey 2024: हरियाणा की जनता केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार से ज्यादा खुश नहीं है, लेकिन सर्वे में सामने आया है कि पीएम मोदी यहां भी प्रधानमंत्री पद के लिए पसंदीदा चेहरा हैं.

ABP Cvoter Survey 2024: देश की 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. चुनावी माहौल के बीच एबीपी सीवोटर के सर्वे में सामने आया है कि हरियाणा की जनता केंद्र और राज्य सरकार के कामकाज से ज्यादा खुश नहीं है. हालांकि, सरकार के प्रति नाराजगी के बावजूद प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी पसंदीदा चेहरा हैं. हरियाणा के 42 फीसदी लोग केंद्र सरकार के कामकाज से खुश हैं. वहीं, 31 फीसदी लोग मोदी सरकार के काम से संतुष्ट नहीं हैं. हरियाणा के 37 फीसदी लोग राज्य सरकार के कामकाज से नाखुश हैं और 29 फीसदी लोग थोड़े संतुष्ट हैं. शायद इसी वजह से राज्य में मुख्यमंत्री का चेहरा बदला गया है.

हरियाणा में अधिकतर समय तक मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री रहे, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें सीएम पद से हटाकर लोकसभा का टिकट दिया गया है. क्योंकि हरियाणा के 38 फीसदी लोग मुख्यमंत्री के कामकाज से असंतुष्ट हैं.

53 फीसदी लोग पीएम के कामकाज से खुश

हरियाणा के 53 फीसदी लोग पीएम मोदी के कामकाज से खुश हैं. 26 फीसदी लोग खुश नहीं हैं. 20 फीसदी लोग ऐसे हैं, जो पीएम के कामकाज से नाराज नहीं है, लेकिन कम संतुष्ट हैं. हरियाणा में 25 फीसदी लोग ऐसे हैं, जो केंद्र सरकार के कामकाज से थोड़े खुश हैं. इसके बावजूद प्रधानमंत्री पद के लिए 64 फीसदी लोगों की पहली पसंद पीएम मोदी हैं. 28 फीसदी लोग राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं. 5 फीसदी लोग ऐसे हैं, जो तीसरे विकल्प को पीएम बनाना चाहते हैं. वहीं, 3 फीसदी लोग इस बारे में स्पष्ट सोच नहीं रखते.

किसे कितना वोट?

इस सर्वे के अनुसार राज्य में 54 फीसदी वोट एनडीए गठबंधन के खाते में जा सकते हैं. 40 फीसदी वोट विपक्षी गठबंधन और 2 फीसदी वोट आईएनएलडी को मिल सकते हैं. मार्च में किए गए सर्वे से तुलना करें तो एनडीए गठबंधन को 2 फीसदी और विपक्षी गठबंधन को 2 फीसदी वोट का फायदा हुआ है. आईएनएलडी का वोट प्रतिशत पहले के समान है, लेकिन अन्य दलों को मिलने वाले वोट में 4 फीसदी की कमी आई है.

लोकसभा चुनाव में पहले चरण के लिए उम्मीदवारों का नामांकन पूरा हो चुका है. 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है. मतदान के 7 चरण पूरे होने के बाद 4 जून को सभी 543 सीटों पर नतीजे आएंगे. 

नोट- ये सर्वे यूपी, दिल्ली और हरियाणा के लोगों के बीच किया गया है. इस सर्वे में तीनों राज्यों के करीब 4 हजार लोगों से बात की गई है. 31 मार्च तक सर्वे किया गया है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.

यह भी पढ़ेंः BJP और NDA में क्यों है मुसलमानों की कमी? शाहनवाज हुसैन ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

West Bengal Politics: बंगाल के नए CM सुवेंदु अधिकारी ने पहले दिन ही किया ये बड़ा फैसला, ममता बनर्जी ने लगा रखी थी रोक
बंगाल के नए CM सुवेंदु अधिकारी ने पहले दिन ही किया ये बड़ा फैसला, ममता बनर्जी ने लगा रखी थी रोक
'आतंकी साजिश का हिस्सा था हमला', दिल्ली धमाके को लेकर NIA ने दाखिल की चार्जशीट, हुआ बड़ा खुलासा
'आतंकी साजिश का हिस्सा था हमला', दिल्ली धमाके को लेकर NIA ने दाखिल की चार्जशीट, हुआ बड़ा खुलासा
'चुनाव के बाद TMC ऑफिस में तोड़फोड़...', काला कोट पहनकर क्यों वकील के अवतार में HC पहुंचीं ममता?
'चुनाव के बाद TMC ऑफिस में तोड़फोड़...', काला कोट पहनकर क्यों वकील के अवतार में HC पहुंचीं ममता?
Sambit Patra On Rahul Gandhi: 'कौन कर रहा फंडिंग, 54 दौरों पर 60 करोड़ रुपये खर्च', राहुल गांधी की विदेश यात्रायों पर फायर हुए संबित पात्रा
'कौन कर रहा फंडिंग, 54 दौरों पर 60 करोड़ रुपये खर्च', राहुल गांधी की विदेश यात्रायों पर फायर हुए संबित पात्रा

वीडियोज

Sansani: दीवानी बेटी को मौत की सजा ! | Crime News | Uttar Pradesh News | Crime News Hindi
Janhit with Chitra Tripathi: सलाह मोदी की..सवाल आपका! | PM Modi Gold Appeal | Modi Convoy | Rahul
Prateek Yadav Death News: प्रतीक की डेथ मिस्ट्री...हो गया खुलासा! | Bharat ki Baat | Aparna Yadav
Abp Report | NEET Paper Leak | Exam Cancelled:पेपर लीक का मास्टरमाइंड शुभम गिरफ्तार!
Gold Silver Price Hike | Sandeep Chaudhary: आम जनता बेहाल, महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सीधा खुलासा!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आतंकी साजिश का हिस्सा था हमला', दिल्ली धमाके को लेकर NIA ने दाखिल की चार्जशीट, हुआ बड़ा खुलासा
'आतंकी साजिश का हिस्सा था हमला', दिल्ली धमाके को लेकर NIA ने दाखिल की चार्जशीट, हुआ बड़ा खुलासा
UP में मौत की आंधी, 89 लोग मारे गए, 53 घायल, 114 पशुओं की भी मौत, 80 से ज्यादा घर टूटे
UP में मौत की आंधी, 89 लोग मारे गए, 53 घायल, 114 पशुओं की भी मौत, 80 से ज्यादा घर टूटे
PM Modi Cabinet Meeting: 'भारत का बहुत सारा पैसा...', गोल्ड को लेकर कैबिनेट मीटिंग में पीएम मोदी ने मंत्रियों को दिया तगड़ा मैसेज
'भारत का बहुत सारा पैसा...', गोल्ड को लेकर कैबिनेट मीटिंग में पीएम मोदी ने मंत्रियों को दिया तगड़ा मैसेज
KKR VS RCB: पहले रन पर झूमे Virat Kohli, शतक पर रहे शांत, अब खुद बताई इसके पीछे की वजह
KKR VS RCB: पहले रन पर झूमे Virat Kohli, शतक पर रहे शांत, अब खुद बताई इसके पीछे की वजह
मौनी रॉय से शादी के बाद सूरज नांबियार को होता था इग्नोर फील? कपल के तलाक की असल वजह का हुआ खुलासा!
मौनी रॉय और सूरज नांबियार के तलाक की क्या है असल वजह? हो गया खुलासा!
Iran-US War: UN में अमेरिका ने होर्मुज को लेकर ऐसा क्या कहा, साथ आए 113 देश, क्या भारत ने किया सपोर्ट?
UN में अमेरिका ने होर्मुज को लेकर ऐसा क्या कहा, साथ आए 113 देश, क्या भारत ने किया सपोर्ट?
मौसम से परेशान किसानों को नया सहारा, पोली हाउस फार्मिंग से बढ़ रही कमाई और सुरक्षित हो रही खेती
मौसम से परेशान किसानों को नया सहारा, पोली हाउस फार्मिंग से बढ़ रही कमाई और सुरक्षित हो रही खेती
Incognito Mode Vs VPN: प्राइवेसी के लिए कौन-सा तरीका रहेगा ज्यादा असरदार? यहां जानें सब कुछ
Incognito Mode Vs VPN: प्राइवेसी के लिए कौन-सा तरीका रहेगा ज्यादा असरदार? यहां जानें सब कुछ
Embed widget