एक्सप्लोरर

Ram Rahim Parole: गुरमीत राम रहीम को फिर मिली पैरोल, इतने दिनों के लिए आएगा जेल से बाहर

Dera Sacha Sauda Chief: पैरोल के लिए यह जरूरी है कि कैदी ने तीन साल की सजा पूरी कर ली हो और जेल में उसका बर्ताव अच्छा हो.

Gurmeet Ram Rahim Gets Parole: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर से जेल से बाहर आने वाला है. जानकारी के मुताबिक, गुरमीत राम रहीम ने 25 जनवरी को शाह सतनाम सिंह के जन्मदिन में शामिल होने के लिए अर्जी लगाई थी. 25 जनवरी के भंडारे और सत्संग के लिए डेरामुखी ने जेल प्रशासन को आवेदन भेजा था और सिरसा आने की अनुमति मांगी थी, जिसके लिए मंजूरी दे दी गई है.

सिरसा स्थित डेरे में हर वर्ष 25 जनवरी को शाह सतनाम महाराज के जन्मदिन को अवतार दिवस के रूप में भव्य तरीके से मनाया जाता है. इस दिन डेरे में भंडारे के साथ सत्संग भी होता है. राम रहीम इसी कार्यक्रम में शामिल होना चाहता है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उसे दो महीने में दूसरी बार पैरोल मिल गई है. इस बार उसे 40 दिन की पैरोल दी गई. 

बरनावा आश्रम में रहना होगा

पैरोल की अवधि यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में कटेगी. इससे पहले प्रदेश सरकार ने राम रहीम को अक्टूबर 2022 में 40 दिन का पैरोल दिया था. यह अवधि भी राम रहीम ने यूपी के बागपत जिले में डेरे के बरनावा स्थित आश्रम में काटी थी. मंडल आयुक्त कार्यालय से इस संबंध में शुक्रवार (20 जनवरी) को आदेश जारी हो चुके हैं. जानकारी के मुताबिक, शनिवार (21 जनवरी) को राम रहीम जेल से बाहर आ जाएगा. 

जेल में मिलने पहुंची हनीप्रीत 

इससे पहले गुरुवार (19 जनवरी) को वकील हरीश छाबड़ा के साथ राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत भी सुनारिया जेल पहुंची और राम रहीम से मुलाकात की. करीब डेढ़ घंटे तक वह वकील के साथ जेल परिसर में रही. रोहतक के संभागीय आयुक्त संजीव वर्मा ने फोन पर समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, "पैरोल 40 दिनों के लिए प्रदान की गई है. यह नियमानुसार है."

सुनारिया जेल में बंद है राम रहीम

अक्टूबर में मिली पैरोल के दौरान राम रहीम बरनावा आश्रम में ही रुका था. इस दौरान उसने नशे पर तीन गाने भी लॉन्च किए थे. राम रहीम को इससे पहले पिछले साल 2022 में 3 बार पैरोल मिली थी और वह 91 दिन जेल से बाहर रहा था. बता दें कि अपनी दो शिष्याओं के साथ रेप के मामले में 20 साल की सजा काट रहा राम रहीम अभी हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है.

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों की होगी जांच, IOA ने बनाई सात सदस्यीय कमेटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget