एक्सप्लोरर

जेल में साधारण कैदी की तरह फर्श पर सो रहे हैं गुरमीत राम रहीम: अधिकारी

रोहतक के डिप्टी कमिश्नर अतुल कुमार ने कहा कि उनका मकसद रोहतक जिले और सुनारिया जेल को सुरक्षित रखने का है. उन्होंने कहा “मैं मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील करना चाहूंगा कि वह अफवाहों पर यकीन ना करें.”

चंडीगढ़: रेप मामले में दोषी पाए जाने के बाद रोहतक की सुनारिया जेल में रखे गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के साथ किसी खास तरह का बर्ताव नहीं किया जा रहा है. यह बात शनिवार को हरियाणा के पुलिस मुख्य निदेशक (जेल) केपी सिंह ने कही. खबरें थीं कि गुरमीत राम रहीम रोहतक की जेल में बंद हैं, लेकिन उसे जेल में पूरा वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है. अधिकारी ने बताया कि जेल में उनके बैरक के बाहर उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखने की ड्यूटी चार अधिकारियों को दी गई थी.

वो शख्स जिसके दोषी करार होते ही फॉलोअर्स बने गुंडे ! आखिर कौन है गुरमीत राम रहीम सिंह ?

साधारण कैदी की तरह फर्श पर सो रहे राम रहीम: अधिकारी

सिंह ने कहा “उनके साथ किसी खास तरह का बर्ताव नहीं किया जा रहा है. उनके साथ वैसे ही पेश आया जा रहा है जैसे किसी साधारण कैदी के साथ पेश आया जाता है. एक साधारण कैदी फर्श पर सोता है और वह भी वही कर रहे हैं.” उन्होंने बताया कि हर कैदी किसी भी पांच शख्स के नाम दे सकता है जिनसे वह मिलना चाहता है. गुरमीत को भी दूसरे कैदियों की तरह यह सुविधा दी जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि जेल अधिकारी सोमवार को सजा की मियाद तय हो जाने के बाद कोर्ट के दिशा निर्देशों का पालन करेंगे.

समर्थकों की गुंडागर्दी देख हाई कोर्ट का आदेश- राम रहीम की संपत्ति जब्त करके हो नुकसान की भरपाई

हाई प्रोफाइल कैदी को जेल के भीतर सुरक्षित रखना एक चुनौती: अधिकारी

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी हाई प्रोफाइल कैदी को जेल के भीतर सुरक्षित रखना बेशक एक चुनौती है. केपी सिंह ने कहा “इसलिए हमने जेल के भीतर ऐसे इंतेजाम किए हैं ताकि किसी भी वजह से कोई दूसरा कैदी उन्हें नुकसान ना पहुंचा सके. जेल के बाहर, हमने पहले से ही स्थानीय प्रशासन से इस क्षेत्र को सुरक्षित रखने और पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों करने का अनुरोध किया है.” सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत सुनारिया जेल के बाहर बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है.

राम रहीम रेप केस: पूर्व सीबीआई अधिकारी ने कहा- 'बनाया जाता था मामले को बंद करने का दबाव'

रोहतक के डिप्टी कमिश्नर की अपील- अफवाहों पर यकीन ना करें

रोहतक के डिप्टी कमिश्नर अतुल कुमार ने कहा कि उनका मकसद रोहतक जिले और सुनारिया जेल को सुरक्षित रखने का है. उन्होंने कहा “मैं मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील करना चाहूंगा कि वह अफवाहों पर यकीन ना करें.” डेरा प्रमुख को सजा सुनाए जाने के फौरन बाद हिंसा शुरू हो गई थी. उनके अनुयायी उपद्रव करते हुए सुरक्षा कर्मियों के साथ भिड़ गए थे. इसमें कम से कम 30 लोगों की जान चली गई और 250 घायल हो गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget