एक्सप्लोरर

Border Dispute: महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर फडणवीस ने गृह मंत्री शाह से बात की; कांग्रेस ने कहा- बीजेपी महाराष्ट्र को बांटना चाहती है

Karnataka-Maharashtra Border Row: महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातकर मामले का हल निकालने की मांग की.

Karnataka-Maharashtra Border: महाराष्ट्र-कर्नाटक का सीमा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. कहीं बसों पर पथराव तो कही हिंसा की जा रही है. सीमा विवाद बढ़ता देख कर्नाटक सड़क परिवहन निगम ने महाराष्ट्र जाने वाले सभी बसों की सेवाएं सस्पेंड कर दी हैं.

सीमा विवाद की वर्तमान स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातकर कर्नाटक के साथ हुए सीमा विवाद से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी दी और शाह ने दशकों पुराने सीमा विवाद पर महाराष्ट्र के रुख पर उपमुख्यमंत्री की राय धैर्यपूर्वक सुनी. वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी पर महाराष्ट्र को बांटने का आरोप लगाया. 

मंत्री अमित शाह से समाधान निकालने की मांग

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कर्नाटक के साथ सीमा विवाद को लेकर पैदा हुई मौजूदा स्थिति के लिए समाधान निकालने की मांग की. वहीं, विपक्षी दलों ने सीमा विवाद मामले पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की और विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा.

महाराष्ट्र-कर्नाटक में सीमा विवाद चल रहा है तनाव 

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सीमा विवाद बढ़ने के कारण दोनों राज्यों के सीमावर्ती इलाकों में तनाव पैदा हो गया है. फडणवीस ने बुधवार को मीडिया से कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री शाह से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है. उन्होंने कहा, महाराष्ट्र से जाने वाले वाहनों में तोड़फोड़ अच्छी बात नहीं है. दो राज्यों के बीच ऐसी स्थिति ठीक नहीं है. उन्हें (शाह को) अवगत कराया है कि मैंने कल कर्नाटक के मुख्यमंत्री से बात की और आग्रह किया कि उन्हें भी बसवराज बोम्मई से बात करनी चाहिए. शाह ने कहा कि वह इस मामले को देखेंगे.

शिवसेना के नेता संजय राउत का बीजेपी पर निशाना साधा

शिवसेना के नेता संजय राउत ने केंद्र पर निशाना साधते हुए दावा किया कि महाराष्ट्र और कर्नाटक में जारी सीमा विवाद के बीच हिंसा की घटनाएं "दिल्ली के समर्थन" के बिना नहीं हो सकती हैं. उन्होंने बेलगावी को केंद्र-शासित प्रदेश घोषित करने की मांग की.

बीजेपी की महाराष्ट्र को बाटना की साजिश

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कर्नाटक के साथ सीमा विवाद को बीजेपी द्वारा महाराष्ट्र को "विभाजित" करने की साजिश के तहत उकसावा जा रहा है और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से सरकार के रुख को स्पष्ट करने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने आरोप लगाया कि "कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई केंद्र सरकार और चुनिंदा उद्योगपतियों के इशारे पर काम कर रहे हैं." 

ये भी पढ़ें- Himachal Election Result 2022: हिमाचल में क्यों कांग्रेस को सता रहा है ऑपरेशन लोटस का डर, जानिए- 5 वजहें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
परिसीमन क्या है और दक्षिणी राज्य इससे क्यों चिंतित हैं? 5 सवालों में समझें पूरी कहानी
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget