एक्सप्लोरर

Delhi News: शख्स ने मां के बिस्तर को किया आग के हवाले, गई जान, देखभाल करने के लिए इंग्लैंड से दिल्ली हुआ था शिफ्ट

Delhi Fire: दिल्ली में एक बेटे ने अपनी मां के बिस्तर में आग लगा दी जिसमें उसकी मौत हो गई जबकि वो खुद बुरी तरह से घायल हो गया. पुलिस के मुताबिक, आग लगाने वाला शख्स डिप्रेशन का शिकार है.

Delhi Incidence: वेस्ट दिल्ली के मानसरोवर गार्डन इलाके में एक फ्लैट में आग लगने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, वहीं उनका बेटा आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया. घायल का इलाज राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा है. मृत महिला की पहचान महेन्द्र कौर (78) के तौर पर हुई. उनका शव पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है.

अडिशनल डीसीपी अक्षत कौशल के मुताबिक सोमवार/मंगलवार की दरमियानी रात लगभग एक बजे कीर्ति नगर थाना पुलिस को मानसरोवर गार्डन इलाके में एक फ्लैट में आग लगने की सूचना मिली. पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा. फ्लैट का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे दमकल कर्मियों की मदद से खुलवाया गया. अंदर धुआं भरा हुआ था और सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद थे. एक बुजुर्ग महिला प्रवेश द्वार के पास फर्श पर अचेत अवस्था में मिली, महिला की मौत हो चुकी थी.

फ्लैट की छत पर मिला बेटा

फ्लैट की छत पर 49 साल का एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला. जिसकी पहचान बुजुर्ग महिला के बेटे सुरेंद्र पाल उर्फ पाली के रूप में हुई. सुरेंद्र पाल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे आरएमएल अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस बीच दमकल कर्मियों ने पानी डालकर आग बुझाई.

हादसा नहीं बल्कि हत्या

पुलिस के अनुसार जांच के दौरान पता चला कि गैस स्टोव के दो बर्नर खुले हुए थे और उनमें आग जल रही थी. आग केवल दो कमरों (मृतक महिला के बिस्तर और गेस्ट रूम के बिस्तर) पर लगी थी. यहां कपड़े और गत्ते अधजली हालत में पाए गए. जांच के दौरान गैस चूल्हे के पास और महेंद्र कौर के बेडरूम में कुछ अधजले टूटे हुए गत्ते के टुकड़े भी मिले. सुरेंद्र पाल के पास छत पर भी गत्ते का टुकड़ा मिला.

सुरेंद्र पाल 6 महीने से है डिप्रेशन का शिकार

पुलिस को जांच करने पर पता चला कि सुरेंद्र पाल पिछले छह महीने से डिप्रेशन का शिकार है. उसके पिता पिछले 5 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि मां भी बीमार चल रही थी. जांच में पुलिस को पता चला कि सुरेंद्र अपने भाई-बहन के साथ इंग्लैंड में ही रहता था लेकिन मां-बाप की देखभाल करने के लिए उसे इंग्लैंड से दिल्ली शिफ्ट होना पड़ा. पुलिस अब सुरेंद्र पाल के ठीक होने का इंतज़ार कर रही है, ताकि पूछताछ की जा सके.

संभव है कि बेटे सुरेंद्रपाल ने भी खुदखुशी की कोशिश की हो, लेकिन बाद में वह जान बचाने के लिए छत पर भागा हो. जांच जारी है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 436 और 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

ये भी पढ़ें: Delhi News: गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई गैंग से जुड़े 3 लोग पकड़े गए, उत्तम नगर में बिल्डर को पिस्टल दिखाकर डराने का है आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget