एक्सप्लोरर

बीजेपी का बड़ा आरोप, GVL बोले- चुनाव में फायदे के लिए शाहीन बाग में बैठाए गए प्रदर्शनकारी

सुप्रीम कोर्ट से पहले हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया था कि वह कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करे. याचिका की मुख्य मांग यही है कि प्रदर्शनकारियों को बीच सड़क से हटाया जाए जिससे कि रोजाना लाखों लोगों को हो रही परेशानी को दूर किया जा सके.

नई दिल्ली: शाहीन बाग के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि प्रदर्शन करने का अधिकार सभी को है लेकिन उस प्रदर्शन से लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए और प्रदर्शन अनिश्चितकालीन नहीं होना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी पर बीजेपी सांसद जीवीएल नरसिम्हा ने प्रदर्शनकारियों को लेकर बयान देते हुए कहा कि जिस राजनीतिक मकसद से दिल्ली चुनावों से पहले उन को बैठाया गया था वह राजनीतिक मकसद पूरा हो गया है लिहाजा अब उनको उठ जाना चाहिए.
शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों को बैठाने का चुनावी मकसद हुआ पूरा- जीवीएल
 बीजेपी सांसद जीवीएल नरसिम्हा ने कहा कि शाहीन बाग में बैठे प्रदर्शनकारियों को अब खुद ही उठ जाना चाहिए वरना सुप्रीम कोर्ट आदेश देगा तो फिर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जीवीएल ने कहा कि अभी तक पुलिस ने कार्रवाई इसलिए नहीं की क्योंकि पुलिस आचार संहिता लगने के बाद से ही चुनाव आयोग के अधीन आकर काम करने लगती है. लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद अब पुलिस चुनाव आयोग के अधीन नहीं रहेगी और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया जाएगा. जीवीएल ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को वहां किसने बैठाया था यह बताने की जरूरत नहीं और अब चुनाव खत्म हो चुका है ऐसे में इन लोगों को खुद ही वहां से हट जाना चाहिए और जिन लोगों ने इनको वहां बैठाया था उनको भी इनको यहां से हटाना चाहिए.
दिल्ली चुनावों में है मुद्दा बना शाहीन बाग
 गौरतलब है कि शाहीन बाग का मुद्दा दिल्ली चुनावों में एक अहम मुद्दा बन गया था. जिसको लेकर जमकर बयानबाजी भी हुई थी यहां तक कि बीजेपी के कई नेताओं ने शाहीन बाग में बैठे प्रदर्शनकारियों के लिए पाकिस्तानी मानसिकता वाले जैसे शब्दों का इस्तेमाल भी किया था. इसके साथ ही शाहीन बाग में बैठे प्रदर्शनकारियों को आम आदमी पार्टी के नेताओं के समर्थन होने का आरोप भी लगाया गया था.
15 दिसंबर के बाद से ही प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़क बंद कर रखी है
 गौरतलब है कि दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर का विरोध करते हुए 15 दिसंबर के बाद से ही बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सरिता विहार से कॉलोनी को जाने वाले रास्ते के बीच में बैठे हैं. जिसके चलते हर रोज लाखों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसी का जिक्र करते हुए हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक याचिका दायर की गई है. सुप्रीम कोर्ट से पहले हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया था कि वह कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करे. लेकिन जब कार्रवाई नहीं हुई तो उसके बाद याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है.
ये भी पढ़ें-

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
प्रियंका-अखिलेश ने यूपी के कांग्रेस नेताओं को संसद से दे दिया बड़ा संदेश, वीडियो से समझें
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget