एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में दूसरे दिन भी जारी है दूध किसानों का प्रदर्शन, अलग-अलग शहरों में बहाया सैकड़ों लीटर दूध

महाराष्ट्र में किसानों को दूध की ज्यादा कीमत देने की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है. आज दूसरे दिन महाराष्ट्र में कई जगह अंदोलन कर्मियों ने दूध से भरे टैंकरों को रोक कर हजारों लीटर दूध सड़क पर बहाकर बर्बाद कर दिया.

मुंबईः महाराष्ट्र में दूध किसानों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है. महाराष्ट्र में दूध उत्पादक किसानों और दूध संघों ने दूध के ख़रीद मूल्य में बढ़ोतरी की मांग को लेकर सोमवार से आंदोलन शुरू कर दिया है. किसानों को दूध की ज्यादा कीमत देने की मांग को लेकर महाराष्ट्र में आंदोलन तेज हो रहा है.

सड़कों पर बहा सैकड़ों लीटर दूध

दूध उत्पादक किसानों ने महाराष्ट्र के हिंगोल में दूध के टैंकर को आग के हवाले कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने टायर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई. कोल्हापुर के बिद्री इलाके में आंदोलकों ने दूध की गाड़ी को रोका और सैकड़ों लीटर दूध को सड़कों पर बहा दिया. अकोला में किसानों ने सड़क पर सैकड़ों लीटर दूध बहा दिया. परभणी जिले के औंढ़ा इलाके में ट्रक को जबरन रुकवाकर आंदोलन किया.

स्वाभिमानी शेतकरी के कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़ 

आंदोलन से जुड़ा स्वाभिमानी शेतकरी के कार्यकर्ताओं ने आज सुबह सबसे पहले, भगवान भैरवनाथ को दूध का अभिषेक कर अपने दूध आंदोलन की शुरूआत की. किसान नेता राजू शेट्टी की पार्टी स्वाभिमानी शेतकरी के कार्यकर्ताओं ने आज कई जगहों पर दूध के टैंकर की तोड़फोड़ की है. सांगली में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री जयंत पाटिल के दूध संघ का दूध टैंकर स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बहा दिया. यह टैंकर कसबे दिग्रस से मुम्बई दूध लेकर जा रहा था.

नेताओं के घर के बाहर भी होंगे प्रदर्शन

दूध उत्पादक की तरफ़ से महाराष्ट्र के अकोला शहर में प्रदर्शन किया गया. आंदोलन कर्मियों ने दूध सड़क पर गिराकर नारेबाज़ी की. अकोला में किसान नेता अजित नवले ने कहा "दूध उत्पादक किसानों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है. आज हम वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए बैठक में जुड़ेंगे, अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो कल से और बड़े पैमाने में नेताओं के घर के बाहर जाकर प्रदर्शन करेंगे. हमें (न्यूनतम कीमत) दूध के दाम में 10 रुपये का अनुदान मिलना चाहिए और केंद्र सरकार ने जो हज़ारों टन दूध पाउडर को आयात करने का फैसला किया है, उसे वापस लेना चाहिए."

बीजेपी कर रही राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी

बीजेपी प्रवक्ता राम कदम ने कहा की, 'भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र में दूध की कीमत को लेकर बड़े पैमाने पर राज्यव्यापी आंदोलन करने की तैयारी में है. सोमवार को पार्टी के कार्यकर्ता राज्यभर में आंदोलन कर जिला अधिकारी व तहसीलदार को ज्ञापन दे चुके है. किसान उत्पादकों, किसान संगठनों, दुग्ध उत्पादक संगठनों और राज्य के पशुपालन मेंट्री सुनील केदार के साथ आज महत्वपूर्ण बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होनी है.

इसे भी देखेंः रेल मंत्री पीयूष गोयल बोले- रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाकर उन्हें निजी हाथों में देने की योजना बना रहा केन्द्र

होम क्वॉरंटीन किए गए बीजेपी नेता के स्वागत के लिए इकट्ठा हुई भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विकसित भारत के संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'विकसित भारत के संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
'अभद्र और अकल्पनीय', राहुल के विदेश नीति वाले बयान पर भड़के रक्षामंत्री
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget