एक्सप्लोरर

दिल्ली: 2000-500 के करेंसी में 6.5 लाख के नकली नोट बरामद, दो गिरफ्तार

नई दिल्ली: नोटबंदी के बाद से देश की राजधानी दिल्ली में पहली बार नोटों से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. दिल्ली में चल रहा था 2000 और 500 के नोट को छापने का गोरखधंधा.

असली जैसे दिख रहे 2000 और 500 के ये नोट असल में नकली हैं और इन्हें दिल्ली के अलग अलग ठिकानों में छापा जा रहा था और छापने का तरीका ऐसा कि एक बार तो किसी को नकली असली में फर्क ही न पता चले.

असल में दिल्ली पुलिस की साऊथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के एटीएस टीम को ख़ुफ़िया जानकारी मिली थी कि नजफगढ़ समेत दिल्ली के कुछ इलाकों में 2000 और 500 के नकली नोट न केवल छापे जा रहे है बल्कि मार्किट में सर्कुलेट भी किए गए है. जांच को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली पुलिस के हत्थे लगे दो शातिर लोग.

पहला - कृषणा ( जो ग्राफिक्स डिजाइन का कोर्स कर चुका है और कम्प्यूटर एक्सपर्ट है. )

दूसरा - आशीष ( आशीष मोबाइल टेक्नीशियन है और हार्डवेयर का सामान मुहैया कराता था )

काम - दोनों छाप रहे थे नकली नोट

R DEL FAKE CURRENCY STORY 1001.14_17_20_10.Still002इन दोनों के हत्थे चढ़ने के बाद पुलिस ने इनके पास से कंप्यूटर, सीपीयू, प्रिंटर, कटर, स्केल समेत 6 लाख 10 हजार के आसपास 2000 और 500 के नकली नोट बरामद किए है.

पूछताछ में पता चला कि कृषणा पढ़ा लिखा शख्स है और कंप्यूटर एक्सपर्ट समेत ग्राफिक्स डिजाइनर के तौर पर नौकरी कर चुका है लेकिन नोटबंदी के बाद इसने और इसके साथी आशीष ने मार्किट में पैसों की किल्लत को देखते हुए अपने हुनर को नकली नोट के धंधे में लगा दिया. आशीष मार्किट में नोट सर्कुलेट करने के अलावा हार्डवेयर का सामान मुहैया कराता था.

fake_noteअसल में नोटबंदी से पहले भी ये एक बार 100 का नकली नोट छापने की प्रेक्टिस कर चुके थे और नोटबंदी के बाद इन्होंने इस धंधे को चुन लिया. इनके पास से बरामद 6 लाख 10 हजार के आसपास की नकली करन्सी के अलावा 20,000 रुपए के नकली नोट मार्किट में चला चुके हैं. इनके निशाने पर होते थे छोटे दुकानदार, साप्ताहिक मार्किट और अवैध रूप से शराब बेचने वाले. यहाँ ये नकली नोट चला रहे थे. इसके अलावा 20,000 रुपए इन्होंने लोगों को उधार भी दे रखे हैं जो भी नकली हैं. यानी दिल्ली में 50,000 के आसपास के नकली 2000 और 500 के नोट सर्कुलेट हो चुके हैं. इन्हें वापिस लाना एक बड़ी चुनौती है.

पकड़े जाने के बाद ये दोनों शातिर नकली नोट छापने को अपनी मजबूरी बता रहे हैं. नौकरी चली जाना, पढ़ाई के लिए पैसे जोड़ना ऐसी दुहाई देकर ये माफ़ी मांगते हुए अपनी गलती मान रहे हैं.

आपके चैनल एबीपी न्यूज़ ने इन दोनों शातिरों से एक्सक्लूसिव बातचीत की है. फ़िलहाल पुलिस इनके और साथियों और उनके ठिकानों के बारे में पता लगाने के साथ-साथ सर्कुलेट किए नकली नोट को बरामद करने की कोशिश कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज में अटैक पर भारत की आपत्ति, जयशंकर ने लगाई लताड़, ईरान युद्ध पर क्या कहा?
होर्मुज में अटैक पर भारत की आपत्ति, जयशंकर ने लगाई लताड़, ईरान युद्ध पर क्या कहा?
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे के घर जुटेगा विपक्ष
'आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम', ISRO के NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च पर क्या बोले PM मोदी
'आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम', ISRO के NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च पर क्या बोले PM मोदी
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget