एक्सप्लोरर

'पानीपत' पर बैन की मांग संसद तक पहुंची, हनुमान बेनीवाल ने फिल्म का पोस्टर फाड़ा

फिल्म 'पानीपत' के विरोध में पोस्टर फाड़ते हुए नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि इस फिल्म पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए. बेनीवाल ने कहा कि महाराजा सूरजमल अजेय राजा थे.

नई दिल्ली: फ़िल्म 'पानीपत' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. आज इसका गवाह संसद भवन भी बन गया. जब नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने फिल्म 'पानीपत' के पोस्टर को फाड़ डाला. संसद भवन परिसर में हनुमान बेनीवाल ने फ़िल्म 'पानीपत' के पोस्टर को महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने खड़े होकर फाड़ा.

फिल्म 'पानीपत' के विरोध में पोस्टर फाड़ते हुए नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि इस फिल्म पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए. इस फिल्म में भरतपुर के महाराजा सूरजमल के चरित्र को गलत तथ्यों के साथ परोसा गया है. बेनीवाल ने कहा कि इस फिल्म से ना केवल जाट समाज बल्कि देश की भावनाएं आहत हुई हैं. उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से और गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध करेंगे. सांसद ने कहा, "लाखों लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पानीपत फिल्म पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए".

हनुमान बेनीवाल ने कहा, "फिल्म पर प्रतिबंध के अलावा फिल्म के निर्माता निर्देशकों पर क्रिमिनल केस दर्ज किया जाए." वो इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय लेकर मुलाकात करेंगे. बेनीवाल ने कहा कि महाराजा सूरजमल अजेय राजा थे. महाराजा सूरजमल ने घायल मराठों को पानीपत में अपनी शरण में रखा. उनके लिए अलग से व्यवस्था की थी. जाट समाज के अलावा हिंदू राजा के नाम से महाराजा सूरजमल की ख्याति थी. फिल्म 'पानीपत' से इस भावना को ठेस लगी है. कानून व्यवस्था की स्थिति को अगर बनाए रखना है तो फिल्म पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए. वरना देश में एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा.

'पानीपत' फिल्म में महाराजा सूरजमल को मराठा पेशवा सदाशिव राव से संवाद के दौरान दिल्ली का वजीर बनाने पर आगरा का किला उन्हें सौपे जाने की मांग करते दिखाया गया है. इस पर पेशवा सदाशिव आपत्ति जताते हैं. सूरजमल भी अहमद शाह अब्दाली के खिलाफ युद्ध में साथ देने से इंकार कर देते हैं. फिल्म में महाराजा सूरजमल को हरियाणवी व राजस्थानी बोली में बात करते हुए दिखाया गया है. फिल्म के दृश्य को लेकर जाट समाज में नाराजगी और गुस्सा है. इसी नाराजगी और गुस्से का इजहार करते हुए नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने आज संसद भवन में फिल्म 'पानीपत' के पोस्टर फाड़े और प्रतिबंध लगाने की मांग की.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में लोग प्रदूषण से वैसे ही मर रहे हैं, मुझे फांसी मत दो- निर्भया कांड के दोषी अक्षय की गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget