एक्सप्लोरर

दिल्ली: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा- लटकने से ही हुई मौत, परिजनों ने दान की आंखें

दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत मामले की जांच जारी है. इस बीच सूत्रों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह लटकना बताया गया है.

नई दिल्ली: दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों की एक ही घर में मौत की पहेली अब भी अनसुलझी है. दिल्ली पुलिस ने 11 में से छह शवों का आज पोस्टमॉर्टम करवाया. जिसमें अहम खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह लटकना बताया गया है. हालांकि शरीर पर संघर्ष के कोई निशान नहीं हैं. इस बीच परिजनों ने 11 शवों की आंखों को दान करने का फैसला किया है.

रजिस्टर से सामने आई अंधविश्वास की बात

पुलिस के सामने अब भी बड़ा सवाल बना हुआ है कि यह मास सुसाइड है या मर्डर? अब तक की पुलिस जांच में धार्मिक एंगल भी निकला है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक घर से बरामद रजिस्टर में मोक्ष प्राप्ति का रास्ता बताया गया है. रजिस्टर में लिखा है, ‘’अगर आप स्टूल का इस्तेमाल करेंगे, आंखें बंद करेंगे और हाथ बांध लेंगे तो आपको मोक्ष की प्राप्ति होगी.’’ बता दें कि घर से बरामद शवों के भी हाथ बंधे थे. शवों के आंखों पर भी पट्टी बंधी थी. पुलिस अब धार्मिक एंगल से भी मामले की जांच में जुटी हुई है.

वहीं परिवार वालों ने दावों को खारिज किया है. परिवार के एक रिश्तेदार केतन नागपाल ने आरोप लगाया कि उन्हें मारा गया है. उन्होंने पुलिस की इस कहानी को खारिज किया कि हो सकता है यह ‘‘ एकसाथ खुदकुशी ’’ का मामला हो.

11 पाइप खड़े कर रहे हैं कई सवाल

जिस घर से 11 शव मिले हैं, उस घर में 11 पाइप भी लगे हुए मिले हैं. उसे लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं? ये 11 पाइप घर की बाहरी दीवार पर दूसरे घर की ओर लगे हुए हैं. इन 11 पाइप में से सात पाइप झुके हुए है, जबकि चार पाइप सीधे हैं. अब ये बड़ा सवाल है कि आखिर इन 11 पाइप का मतलब क्या है? ये पाइप वहां क्यों लगाए गए हैं? जबकि इन पाइप से पानी भी नहीं निकलता है और दीवार पर भी पानी का कोई निशान नहीं है. एक दीवार पर 11 पाइप लगाना कोई सामान्य बात नहीं है.

11 शवों में से एक प्रियंका की 17 जून को हुई थी सगाई जिस परिवार के 11 सदस्यों की एक साथ रहस्यमयी मौत हुई है उस परिवार में 17 जून को सगाई का भी कार्यक्रम हुआ था, जिसमें रिश्तेदार शामिल भी हुए थे. सगाई तक या उसके बाद तक कोई भी विवाद की बात सामने नहीं आई. सगाई की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें परिवार के सदस्य डांस करते दिख रहे हैं. 11 शवों में सात महिलाओं के, चार पुरुषों के 11 शवों में सात महिलाओं के जबकि चार पुरुषों के हैं. इनमें तीन नाबालिग भी हैं. कुछ शव फंदे से लटके मिले थे जबकि कुछ के शव जमीन पर पड़े हुए थे, जिनके हाथ और पैर बंधे हुए थे. कुछ की आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी. मृतक परिवार भाटिया परिवार के नाम से जाना जाता था और बुराड़ी के संत नगर में अपने दोमंजिले घर में एक ग्रॉसरी की दुकान और प्लाइवुड की दुकान चलाता था. भाटिया परिवार के बारे में जानिए- ये परिवार चितौड़गढ़ के सावा का रहने वाला था. ये लोग राजपूत समाज के थे, लेकिन इन्होंने अपने नाम में भाटिया उपनाम जोड़ लिया था. भाटिया परिवार की बुराड़ी में ही दो दुकानें हैं. परिवार का झुकाव आध्यात्म की ओर था. कहा ये भी जा रहा है कि परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. 17 जून को ही नारायण देवी की नातिन प्रियंका की सगाई हुई थी. दोनों का शव 11 शवों में शामिल है. उम्र से लेकर नाम तक, यहां देखिए परिवार का 'फैमिली ट्री' दिल्ली: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा- लटकने से ही हुई मौत, परिजनों ने दान की आंखें यह भी पढ़ें- दिल्ली: 11 मौतों के पीछे तंत्रमंत्र का एंगल, घर से बरामद रजिस्टर में लिखा- ‘मोक्ष की प्राप्ति होगी’ महाराष्ट्र: धुले में बच्चा चोर गैंग की अफवाह के बाद 5 लोगों की पीट-पीट कर हत्या अफगानिस्तान में बम धमाके में 20 लोगों की मौत, 20 घायल, मरने वालों में सिख, हिंदू भी शामिल GST का एक सालः जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स कहने वालों को बीजेपी का अनूठे अंदाज में जवाब
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसी का फटा सर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
Parliament Monsoon Session Highlights: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित
Highlights: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget