एक्सप्लोरर

दिल्ली वालों को अगले साल से मिलेगी e-हेल्थ कार्ड सुविधा, सीएम केजरीवाल ने दिए HIMS को अगस्त 2021 तक लागू करने के निर्देश

समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों ने एचआईएमएस को लागू और ई-हेल्थ कार्ड जारी करने को लेकर प्रजेंटेशन दिया. इस प्रोजेक्ट के तहत लोगों के स्वास्थ्य के डेटा को एकत्रित करने के लिए वेब पोर्टल और मोबाइल एप जैसी सुविधाएं लॉन्च की जाएंगी.

नई दिल्ली: दिल्ली में बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केरीवाल ने स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक में दिल्ली सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट स्वास्थ्य सूचना प्रबंधन प्रणाली (HIMS) की समीक्षा की. इसमें एचआईएमएस, स्वास्थ्य कार्ड और स्वास्थ्य हेल्पलाइन की ताज़ा स्तिथि पर चर्चा की गई. बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को वेंडर का चयन फरवरी 2021 तक कर लेने और अगस्त 2021 तक इसे लागू करने का निर्देश दिया. सीएम अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों से कहा कि हेल्थ कार्ड के टेंडर को जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जाए और फरवरी 2021 तक वेंडर का चयन कर लिया जाए. यह भी सुनिश्चित करें कि इन कार्डों का वितरण जल्द से जल्द शुरू किया जाए.

वेब पोर्टल और मोबाइल एप जैसी सुविधाएं होंगी लॉन्च

समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों ने एचआईएमएस को लागू और ई-हेल्थ कार्ड जारी करने को लेकर प्रजेंटेशन दिया. इस प्रोजेक्ट के तहत लोगों के स्वास्थ्य के डेटा को एकत्रित करने के लिए वेब पोर्टल और मोबाइल एप जैसी सुविधाएं लॉन्च की जाएंगी. दिल्ली सरकार की मंशा है कि HIMS को अगस्त 2021 तक दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में लागू कर दिया जाए. मरीजों के देखभाल की सभी सेवाएं जैसे अस्पताल प्रशासन, बजट और योजना, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, बैक एंड सेवा और प्रक्रियाओं को इस सिस्टम के अंदर लाया जाएगा. ई-हेल्थ कार्ड सिस्टम के माध्यम से जारी किए जाएंगे और एक्सेस के लिए ऑनलाइन उपलब्ध होंगे. डोर-टू-डोर सत्यापन कर कार्ड वितरित किए जाएंगे. यह पूरा सिस्टम डिजीटल और क्लाउड पर आधारित होगा. इससे दिल्ली के लोगों को एक छत के नीचे सभी जानकारी प्राप्त करने और आपातकालीन मामलों में मदद मिल सकेगी. HIMS लागू होने के बाद दिल्ली देश का एकमात्र राज्य बन जाएगा, जहां क्लाउड आधारित स्वास्थ्य प्रबंधन प्रणाली होगी.

बैठक में विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि HIMS के प्री-बिड कांफ्रेंस में करीब 46 कंपनियों ने भाग लिया, जबकि 37 कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई. साथ ही, 25 कंपनियों ने आरएफपी की खरीद की है, जबकि कुछ और कंपनियां प्रक्रिया में हैं. 8 दिसंबर 2020 की शाम 4 बजे तक 27 कंपनियों से करीब 1239 सवाल प्राप्त हुए. 3 कंपनियों ने समय सीमा समाप्त होने के बाद अपने सवाल प्रस्तुत किए, जबकि 6 कंपनियों से 916 सवाल आए थे. दिल्ली HIMS प्रोजेक्ट के तहत बिड प्रक्रिया प्रबंधन के लिए प्रबंधित सेवा प्रदाता के चयन के लिए 11 नवंबर को एनआईटी/आरएफपी जारी किया गया. प्री बिड मीटिंग 21 दिसंबर को हुई, बिड को जमा करने और बिड मूल्यांकन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2021 है, जबकि वेंडर चयन की प्रक्रिया 20 फरवरी 2021 है. चयनित सेवा प्रदाता कंपनी HIMS का रख-रखाव जनवरी 2026 तक करेगी.

e-हेल्थ कार्ड के लिए प्रस्तावित गतिविधियां-

दिल्ली सरकार दिल्ली वालों को e-हेल्थ कार्ड भी जारी करेगी. इसके तहत वोटर आईडी और जनसंख्या रजिस्ट्री के आधार पर दिल्ली के सभी निवासियों को क्यूआर कोड आधारित ई-हेल्थ कार्ड जारी किए जाएंगे. जिससे प्रत्येक मरीज की जनसांख्यिकीय और बुनियादी क्लीनिकल जानकारी प्राप्त की जा सकेगी. सभी पात्रों को स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों के लिए ई-हेल्थ कार्ड के माध्यम से पूरे परिवार की मैपिंग की जाएगी. बिना किसी रूकावट सूचना आदान-प्रदान के लिए दिल्ली HIMS के साथ एकीकरण किया जाएगा. भौतिक सत्यापन के बाद प्रत्येक व्यक्ति को क्यूआर कोड के साथ भौतिक कार्ड वितरित किए जाएंगे. साथ ही, लोगों के अनुरोध पर संशोधित या डुप्लिकेट कार्ड जारी करने के लिए प्रावधान भी किया जाएगा.

सेंट्रलाइज्ड स्वास्थ्य हेल्पलाइन के लिए होगा कॉल सेंटर-

इस स्कीम को लागू करने के लिए दो स्तर पर केंद्रीकृत काॅल सेंटर स्थापित होगा. पहले स्तर में काॅल सेंटर ऑपरेटर को लोगों के काॅल और मैसेज मिलेंगे. सीआरएम को लाॅग-इन कर केस का आंकलन करते हुए उसका समाधान कराएंगे और संबंधित उपलब्ध हेल्थकेयर स्टाफ को बताएंगे. ऑपरेटर काॅल करने वाले को संबंधित जानकारी देंगे और अंत में उसकी रिपोर्ट बनाई जाएगी. वहीं, दूसरे स्तर में दिल्ली सरकार के डाॅक्टर और विशेषज्ञ काॅल और संदेश को प्राप्त करते हुए मरीज को मिलने का समय देंगे. अगर केस इमरजेंसी है, तो उनके काॅल को तत्काल स्वीकार करेंगे. मरीजों से बात कर उनकी समस्या का समाधान करेंगे. अगर जरूरत पड़ती है, तो वो संबंधित रोग के विशेषज्ञ डाॅक्टर से संपर्क करेंगे. इसके बाद मरीज को जानकारी देते हुए सीआरएम पर इसकी अपडेट देंगे.

यह काॅल सेंटर 45 सीटों का होगा और 5 सीटें पीक ऑवर्स के लिए होंगी. रात में और अवकाश के दौरान काॅल सेंटर में सीटों की संख्या 10 तक कम हो सकती है. 24 घंटे चलने वाले काॅल सेंटर की प्रत्येक पाली 8 घंटे की होगी और एक दिन में 3 पाली होगी. सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक और रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ड्यूटी ऑवर्स होंगे.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में 1 फीसदी से कम हुई कोरोना संक्रमण की दर, अब तक 6 लाख से ज़्यादा लोगों ने दी वायरस को मात

दिल्ली में UK से आए यात्री कोरोना के नए स्ट्रेन के शिकार हैं या नहीं? जांचने के लिए की जाएगी जिनोम सिक्वेंसिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget