एक्सप्लोरर

4 जनवरी से शुरू होगा विश्व पुस्तक मेला, 12 लाख पुस्तक प्रेमी आए थे पिछले साल

इस बार पुस्तक प्रेमी अपने नए साल की शुरुआत विश्व पुस्तक मेले से करेंगे. हर साल की तरह इस साल भी विश्व पुस्तक मेला दिल्ली के प्रगति मैदान में लगेगा. नौ दिनों का यह पुस्तक मेला 4 जनवरी को शुरू हो कर 12 जनवरी को ख़त्म होगा. मेला सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा.

नई दिल्ली: दिल्ली स्थित प्रगती मैदान में 28वां विश्व पुस्तक मेला शनिवार से शुरू हो रहा है. 2013 से इस मेले के आयोजन का दायित्व मानव संसाधन मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) को दिया गया है. आईटीपीओ विश्व पुस्तक मेले की सहयोगी संस्था है.

तारीख़, समय, स्थान

इस बार पुस्तक प्रेमी अपने नए साल की शुरुआत विश्व पुस्तक मेले से करेंगे. हर साल की तरह इस साल भी विश्व पुस्तक मेला दिल्ली के प्रगति मैदान में लगेगा. नौ दिनों का यह पुस्तक मेला 4 जनवरी को शुरू हो कर 12 जनवरी को ख़त्म होगा. मेला सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा.

किस गेट से होगी एंट्री और क्या है टिकट का दाम?

प्रगति मैदान के गेट नम्बर एक और गेट नम्बर 10 से विश्व पुस्तक मेले में एंट्री रखी गई है. इन्हीं गेटों पर टिकट भी मिलेंगे. वयस्कों का टिकट 30 रूपए का है जबकि बच्चों के लिए प्रवेश टिकट का दाम 20 रूपए रखा गया है.

समीप का मेट्रो स्टेशन और पार्किंग

प्रगति मैदान जाने के लिए सबसे बेहतर होगा कि आप मेट्रो से प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन पर उतरें और यहीं से वापसी करें. इस साल प्रगति मैदान में कंस्ट्रक्शन वर्क भी चल रहा है जिसके कारण भीतर जाने का रास्ता संकरा है. इसलिए किसी भी वाहन का भीतर प्रवेश सम्भव नहीं है. बुजुर्गों और ज़रूरतमंद विज़िटर्स की सुविधा के लिए शटल सर्विस मौजूद रहेगी लेकिन अधिकतर लोगों को जाड़े की थोड़ी वाक करनी पड़ेगी. बाहर की पार्किंग पहले की तरह गेट नम्बर 1 के सामने होगी.

मेले की थीम है- गांधी: लेखकों के लेखक

इस बार विश्व पुस्तक मेले की थीम को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के आधार पर रखा गया है. ‘गांधी- राइटर्स राइटर’ थीम पर आधारित इस बार के मेले में एक विशेष मंडप में आपको गांधी जी से जुड़ी हुई 500 पुस्तकें एक साथ मिल जाएंगी. ये पुस्तकें क़रीब 100 अलग-अलग प्रकाशकों की होंगी. इन पुस्तकों पर 30 पैनल डिस्कशन भी आयोजित होंगे. महात्मा गांधी से जुड़ी क़रीब आधा दर्जन नई पुस्तकें भी विश्व पुस्तक मेले में लोकार्पित की जाएंगी.

पुस्तकों के स्टॉल

इस बार विश्व पुस्तक मेले में कुल 600 प्रकाशक हिस्सा लेंगे जिनके 1300 स्टॉल लगेंगे. इसमें 23 विदेशी प्रकाशक भी होंगे. देश की सभी प्रमुख भाषाओं के प्रकाशक मेले में अपना बुक स्टॉल लगाएंगे.

उद्घाटन के बारे में

मेले का उद्घाटन चार जनवरी को सुबह 9 बजे केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक करेंगे. ये कार्यक्रम हाल नम्बर 7 के सामने होगा . प्रख्यात गांधीवादी विद्वान गिरिश्वर मिश्र मुख्य अतिथि होंगे.

आकर्षण- तीन विशेष कार्नर

विश्व पुस्तक मेले में प्रख्यात लेखकों से मिलने, परिचर्चाओं आदि के लिए तीन विशेष हाल को निर्धारित किया गया है. इनमें इंटरनेशनल इवेंट कार्नर हाल संख्या 7A में होगा. हाल संख्या 8 में रिफलेक्शंस और हाल संख्या 12 में लेखक मंच होगा. 12 लाख पुस्तक प्रेमियों का फ़ुटफाल एनबीटी की निदेशक नीरा जैन ने बताया कि पिछले साल विश्व पुस्तक मेले में 12 लाख विज़िटर आए थे. इस बार इससे भी ज़्यादा लोगों के आने की सम्भावना है.

पिछले साल पुस्तक मेले में सिर्फ़ एनबीटी की 90 लाख रूपए की पुस्तक बिक्री हुई थी. नीरा जैन ने बताया कि प्रगति मैदान में आधुनिक तौर तरीक़ों के साथ बेहतर बिल्डिंगे बन रही है. उम्मीद है कि अगले साल नई बिल्डिंग बन जाएगी तो पुस्तक मेला और भी भव्य हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget