एक्सप्लोरर

दिल्ली हिंसा: पुलिस ने किया अनाउंसमेंट, कहा- उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश हैं

यमुना विहार के नूर-ए-इलाही चौक पर पुलिस ये एलान कर रही थी. दिल्ली पुलिस के एसीपी अनाउंसमेंट कर रहे थे, ''घरों में रहें. देखते ही गोली मारने के आदेश हैं.''

नई दिल्ली: हिंसा वाले इलाके में पुलिस ने ये एलान किया है कि उपद्रवियों को देखते ही गोली मार दी जाएगी. पुलिस ने लोगों को हिदायत दी कि वे घरों में रहें. दिल्ली में हिंसा में अबतक 10 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 56 पुलिस वाले और 130 आम नागरिक घायल हो गए हैं. रात आठ बजे के करीब यमुना विहार के नूर-ए-इलाही चौक पर पुलिस ये एलान कर रही थी. दिल्ली पुलिस के एसीपी अनाउंसमेंट कर रहे थे, ''घरों में रहें. देखते ही गोली मारने के आदेश हैं.'' यमुना विहार इलाके में धारा 144 पहले से ही लागू है.

दिल्ली के चार इलाकों में कर्फ्यू

हिंसा प्रभावित क्षेत्र मौजपुर, जाफराबाद, चांदबाग, करावल नगर में कर्फ्यू लगा दिया गया है. आज पुलिस ने बताया कि अब तक दिल्ली में 11 मामले दर्ज किए गए हैं. कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने कहा कि हिंसा प्रभावित इलाकों में ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है. आज भी भजनपुरा, करावल नगर, गोकुलपुरी, मौजपुर समेत कई इलाकों में पत्थरबाजी हुई.

कल भी नॉर्थ इस्ट इलाके में बंद रहेंगे स्कूल

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ''हिंसा प्रभावित नोर्थ-ईस्ट ज़िले में कल भी स्कूल बंद रहेंगे. गृह परीक्षाएँ स्थगित कर दी गई हैं. CBSE से भी कल की बोर्ड परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध किया है. कई जगह अफ़वाहें फैलाने का काम भी हो रहा है. जब तक कोई घटना आप अपनी आँखों से होते न देखें तब न तो ऐसी बातों पर यक़ीन करें और न ही इस तरह के Whatsapp मेसेजेस को किसी को भेजें. ऐसे नाज़ुक समय पर सबसे बड़ा योगदान अफ़वाहें न फैलाना भी है.''

अफवाहों पर ध्यान न दें दिल्ली के लोग- पुलिस

दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा ने आज शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने दिल्ली के लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें. कानून को अपने हाथ में न लें. प्रभावित इलाकों में धारा 144 लगाई गई है. उन्होंने कहा कि एंटी सोशल एलीमेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. कंट्रोल रूम में सीनियर ऑफिसर्स तैनात हैं. सीआरपीएफ, आरएएफ और दिल्ली पुलिस के एडिशनल संशाधन सक्रिय हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget