एक्सप्लोरर

दिल्ली हिंसा: ईरानी विदेश मंत्री के बयान पर भारत नाराज, राजदूत को किया तलब

दिल्ली हिंसा को लेकर ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ के बयान का भारत ने विरोध किया.इसके अलावा ईरानी राजदूत को तलब भी किया गया है.

नई दिल्ली: दिल्ली हिंसा को लेकर ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ के दिए गए बयान पर भारत ने कड़ा एतराज जताया है. भारत की ओर से ईरान को कहा गया है कि भारत के अंदरूनी मामलों में दखल देने से बचे. साथ ही ईरानी राजदूत को तलब भी किया गया है. बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर ईरान ने कहा था कि हम भारतीय अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि वे सभी भारतीयों की सलामती सुनिश्चत करें और निर्रथक हिंसा को फैलने से रोकें.

ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने ट्वीट कर कहा, “भारतीय मुस्लिमों के खिलाफ संगठित रूप से की गई हिंसा की ईरान भर्त्सना करता है. सदियों से ईरान भारत का मित्र रहा है. हम भारतीय अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि वे सभी भारतीयों की सलामती सुनिश्चत करें और निर्रथक हिंसा को फैलने से रोकें. आगे बढ़ने का मार्ग शांतिपूर्ण संवाद और कानून का पालन करने से प्रशस्त होगा.”

पाकिस्तान, तुर्की, इंडोनेशिया के बाद ईरान चौथा देश है जब दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर बयानबाजी की है. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने गुरुवार को कहा था कि एजेंसियां हिंसा को रोकने और परिस्थितियों को सामान्य बनाने के काम में लगी हुई हैं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संगठनों से इस संवेदनशील समय के दौरान गैर जिम्मेदाराना बयान न देने की अपील की थी.

बता दें कि दिल्ली में 23, 24 और 25 फरवरी को भारी हिंसा हुई थी. इस हिंसा में 47 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई. हिंसा को लेकर 350 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई और 1000 से अधिक लोगों को या तो गिरफ्तार किया गया है या हिरासत में लिया गया है.

ये भी पढ़ें-

CM अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दिल्ली हिंसा और कोरोना वायरस पर की बात

विधायकों की खरीद फरोख्त के दावों पर बोले कमलनाथ- मैंने नेताओं से कहा फोकट का पैसा मिल रहा है, ले लेना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
Xप्लेन: पहले CJP और अब किसान! आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?
पहले CJP, अब किसान! आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर लोकसभा में बवाल, कपिल सिब्बल ने पूछा- 'गृहमंत्री अमित शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर लोकसभा में बवाल, कपिल सिब्बल ने पूछा- 'गृहमंत्री अमित शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget