एक्सप्लोरर

Delhi Violence: ताहिर हुसैन की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई कल, वकील ने कहा उन्हें फरार कहना गलत

अंकित शर्मा की हत्या के आरोपी ताहिर हुसैन की अग्रिम जमानत पर सुनवाई टल गई है. अब इस मामले पर पांच मार्च यानि कल सुनवाई की जाएगी.

नई दिल्ली: दिल्ली दंगों के दौरान आईबी के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या और दंगा भड़काने के आरोपी ताहिर हुसैन की अग्रिम जमानत के मामले को कल तक के लिए टाल दिया गया है. सुनवाई टालने के पीछे का कारण यह रहा कि आज क्राइम ब्रांच की एसआईटी से कोई भी अधिकारी अदालत में पेश नहीं हुआ था. सरकारी वकील ने अदालत से गुजारिश की कि सुनवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी जाए. उन्होंने कहा कि आज जो पुलिस अधिकारी अदालत में पेश हुए हैं वे केवल शुरुआती जांच में शामिल थे, लेकिन अब यह मामला क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर हो चुका है. जिसके बाद इस मामले की सुनवाई 5 मार्च यानि कल की जाएगी. पांच मार्च को होगी सुनवाई ताहिर हुसैन की तरफ से पेश हुए वकील मुकेश कालिया ने अदालत के सामने शुरुआत में इस बात का विरोध किया कि कल तक के लिए डेट को ना बढ़ाया जाए. उन्होंने कहा कि एसआईटी के आईओ को बुलाना है तो आज दोपहर दो बजे तक का भी समय दिया जा सकता है. इसके जवाब में सरकारी वकील ने कहा कि कल तक की डेट देने में किसी पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है, इसलिए सुनवाई को कल तक के लिए टाल दिया जाए. इसके बाद कड़कड़डूमा कोर्ट नंबर दो के डिस्ट्रिक्ट जज सुधीर कुमार ने इस मामले की सुनवाई को 5 मार्च दोपहर दो बजे तक के लिए टाल दिया. उन्होंने एसआईटी के जांच अधिकारी को केस फाइल के साथ अदालत में मौजूद रहने के लिए कहा है. क्या कहना है ताहिर हुसैन के वकील का ताहिर हुसैन के वकील मुकेश कालिया ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि हमारे पास कई डॉक्यूमेंट्री एविडेंस है जिनके आधार पर हमने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका लगाई है. कोर्ट क्या निर्णय लेता है यह तो हम नहीं कह सकते लेकिन हमारे पास अपने क्लाइंट के बचाव में काफी सबूत हैं जिन्हें हम अदालत के सामने पेश करेंगे. ताहिर हुसैन शुरुआत से ही पुलिस से सहयोग करते आए हैं. अब एफआईआर होने तक भी वह पुलिस के साथ कई माध्यमों से बात करते रहे हैं. अब भी हम पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं. ताहिर हुसैन को फरार कहना गलत है. ये भी पढ़ें दिल्ली हिंसा: SC ने भड़काऊ बयान देने वालों के खिलाफ याचिका पर HC में तेज सुनवाई के लिए कहा, याचिकाकर्ता खुद ऐसे बयान के लिये फंसे दिल्ली हिंसा के आरोपी शाहरुख ने जेल में जागकर काटी रात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
DMK और NCP (SP) के विरोध के बीच FCRA बिल पर बढ़ा सस्पेंस, BAC बैठक पर नजरें
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत
'इलाज का हर किसी को अधिकार', सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक बनर्जी को दी बड़ी राहत

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
Embed widget